{"_id":"6360a581ada33615b528bdd0","slug":"aishwarya-rai-bachchan-birthday-secret-of-youthful-and-glowing-skin-must-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की खूबसूरत त्वचा का राज है ये खास बातें, आप भी जरूर जानना चाहेंगे","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की खूबसूरत त्वचा का राज है ये खास बातें, आप भी जरूर जानना चाहेंगे
ऐश्वर्या राय का जन्मदिन 1 नवंबर को होता है। आज के दिन वो पूरे 49 साल की हो गईं। विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यहीं नहीं उनकी खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। तभी तो कांस फिल्म फेस्टिवल जैसे विदेशी सरजमीं पर होने वाले इवेंट में लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। लगभग 50 की उम्र के करीब पहुंच रहीं ऐश्वर्या राय की त्वचा अब भी 30 साल की महिला जितनी ग्लोइंग और यूथफुल है। अगर आप भी ऐश्वर्या राय की तरह ही खूबसूरत त्वचा की मालकिन बनना चाहती हैं तो उनके इन टिप्स को फॉलो करें।
2 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
वैसे तो ऐश्वर्या राय को खूबसूरती अपने माता-पिता से जींस में ही मिली है। लेकिन बात करें उनकी त्वचा और बालों की तो वो भी ऐश्वर्या ने माता-पिता से विरासत में ही पाया है। लेकिन अपनी खूबसूरती को उन्होने बरकरार रखने के लिए काफी मेहनत की है। इसके लिए वो काफी हेल्दी लाइफस्टाइल जीती हैं। एल्कोहल और स्मोकिंग जैसी बुरी आदतों से कोसों दूर रहने वाली ऐश्वर्या खाना भी काफी सेहतमंद खाना पसंद करती हैं। तली-भुनी और पैक्ड फूड पर वो कम ही भरोसा करती हैं। ऐश्वर्या हमेशा घर में पका साधारण खाना ही खाती हैं।
3 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
साथ ही फल और सब्जियां उनकी डाइट में शामिल हैं। जिसमे ढेर सारे विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। ऐश्वर्या बाकी सारी एक्ट्रेस की तरह ही ढेर सारा पानी पीती हैं। जिससे स्किन हाईड्रेटेड रहती हैं। ऐश्वर्या की यहीं सेहतमंद लाइफस्टाइल उनकी त्वचा को 49 की उम्र में भी 30 का दिखाती है। अगर आप चाहती हैं कि बढ़ती उम्र का असर त्वचा पर ना दिखें तो ऐश्वर्या राय की तरह ही अपने खानपान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
स्किन केयर रूटीन
ऐश्वर्या मेकअप ब्रांड लॉरिअल को रिप्रजेंट करती हैं। लेकिन सामान्य दिनों में वो मेकअप से दूर ही रहना पसंद करती हैं। फैशन वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो घर में दही से बने फेस पैक को लगाती हैं। साथ ही डेड स्किन को हटाने के लिए बेसन, दूध और हल्दी का फेस पेक लगाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
स्किन को हाईड्रेटेड रखने के लिए पानी पीने के साथ ही खीरे का इस्तेमाल करती हैं। फ्रेश खीरे को घिस कर उसका मास्क चेहरे पर लगाती हैं। साथ ही ऐश्वर्या राय अपनी त्वचा की देखभाल के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क में रहती हैं। त्वचा को चेक करवाकर ही वो किसी कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती हैं। जिससे कि त्वचा पर किसी तरह का बुरा प्रभाव ना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।