फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुढ़ापे का दुश्मन है ये गुलाबी फल, आज ही डाइट में शामिल कर लें

Thu, 27 Dec 2018 05:07 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 27 Dec 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Dragon fruit give protection against skin ageing
dragon fruit - फोटो : social media
फल खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक फल ऐसा भी है जो बुढ़ापे को आपसे दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। यह फल है ड्रैगन फ्रूट। इसे पिताया और स्ट्रॉबेरी पीयर के नाम से भी जाना जाता है। दिखने में यह ऊपर से काफी ऊबड-खाबड़ सा होता है पर अंदर से यह काफी मुलायम और टेस्टी होता है। एक बार आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जान लेंगे तो खुद को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से नहीं रोक पाएंगे...
Dragon fruit give protection against skin ageing
wrinkles
फ्री रेडिकल्स त्वचा पर झुर्रियां और स्किन एजिंग की अन्य समस्याओं को जन्म देते हैं। इससे बचाव के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा हो। आपको ये जानकर खुशी होगी की ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है।
Dragon fruit give protection against skin ageing
dragon fruit
एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होने की वजह से ये असमय बुढ़ापा आने से रोकता है। इसमें शहद मिलाकर फेसमास्क बनाइए और उसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाइए। ये आपकी चेहरे से फाइन लाइन हटाता है और आपकी त्वचा को जवां बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dragon fruit give protection against skin ageing
sx
आमतौर पर झुर्रियों की समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती है। झुर्रियां का आना सामान्य है, लेकिन अगर उम्र से पहले आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ड्रैगन फ्रुट आपकी इसमें मदद करता है। अगली स्लाइड में जानें ड्रैगन फ्रूट से फेस पैक बनाने का तरीका
विज्ञापन
Dragon fruit give protection against skin ageing
dragon fruit - फोटो : social media
ड्रैगन फ्रूट फेस पैक

सबसे पहले ड्रैगन फ्रूट को काट लें अब इसमें से प्लप निकाल कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। आपका फेस पैक बनकर तैयार है। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed