सब्सक्राइब करें

सर्दियों में चाहिए खिली-खिली त्वचा तो आजमाएं ये आसान से नुस्खे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 22 Dec 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
easy and amazing tips to care for skin in winter
- फोटो : insatgram

सर्दियों में चेहरे की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि ठंडी हवाएं त्वचा को रूखा और बेजान बना देती हैं। जिससे बचने के लिए हम खूब सारा मॉइश्चराईजर लगाते हैं और धूल-धूप के कण त्वचा की ओर आकर्षित होते हैं। जिसके कारण चेहरे पर गंदगी की परत जमा हो जाती है। इसलिए इन सारी चीजों से बचने के लिए जरूरी है कि त्वचा का अच्छे से ख्याल रखा जाए। तो चलिए जानें कैसे रखें त्वचा का ख्याल।


 
Trending Videos
easy and amazing tips to care for skin in winter
कॉफी

सर्दियों के आते ही रूखी त्वचा का सामना करना पड़ता है। जिससे बचने के लिए लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको त्वचा की सही तरीके से देखभाल करनी हैं तो कॉफी एक बढ़िया उपाय है। इसे लगाने के लिए कॉफी को एक चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर गर्म करें। जब कॉफी पिघलने लगे तो इसे आंच से उतार लें। अब इसे चेहरे और हाथों पर लगा लें। शरीर पर लगाने के बाद तेल और कॉफी शरीर सोख लेगा और कॉफी के दाने उभर आएंगे। इसके बाद गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से शरीर में नेचुरल मॉइश्चराइजर पहुंच जाएंगा और आपकी त्वचा खिली हुई नजर आएगी। सप्ताह में एक बार स्क्रब करने का ये तरीका त्वचा में निखार लाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy and amazing tips to care for skin in winter
जैतून का तेल

त्वचा को मॉइश्चराइज करने का ये एक बेस्ट तरीका है। चेहरे को क्लींजर से साफ करने के बाद जैतून के तेल की कुछ बूंदों को लेकर चेहरे की मसाज करें। उसके बाद गर्म तौलिये से कुछ देर चेहरे को ढंक लें। इससे चेहरे पर लगा तेल तौलिया सोख लेगा। सारी रात तौलिये को चेहरे से हटाकर छोड़ दें। सर्दियों में त्वचा को नेचुरल मॉइश्चराइज करने का ये बेस्ट तरीका है।


 
easy and amazing tips to care for skin in winter
लिप बॉम 

सर्दियों में सबसे ज्यादा होंठ रूखे होते हैं। इससे बचने के लिए पेट्रोलियम जेली के साथ कुछ बूंदे विटामिन ई के तेल की मिलाएं और इसे रोजाना रात को सोने से पहले होठों पर लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed