बात बाल गिरने की हो या फिर सफेद होने की, अमूमन लोग इसके लिए भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और गलत खान-पान को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की गंदगी दूर करने के लिए हम सब शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद बाल काफी मुलायम और खूबसूरत नजर आते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शैंपू करने के बाद भी बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके पीछे कुछ गलतियां हैं, जो आप बाल धोते वक्त करती हैं। अनजाने में की जाने वाली आपकी ये गलतियां आपके बालों के लिए मुसीबत बन सकती हैं।
झड़ते बालों से हैं परेशान तो ध्यान दें, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी भी शैंपू को बालों पर सीधे तौर पर न लगाएं। शैंपू को बालों में लगाने से पहले इसमें तीन से चार बूंद पानी मिलाएं। इससे शैंपू आपके सिर में एक समान तरीके से लगेगा। शैंपू का टेक्सचर काफी गाढ़ा होता है, इसलिए बिना पानी मिलाए लगाने से यह सही तरीके से बालों पर नहीं लगता है।
कभी भी शैंपू दो बार लगाने की गलती न करें। अगर आपको लगता है कि एक बार में आपके बालों से गंदगी नहीं निकलेगी, तो ऐसा न करें। शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से आपके बाल रूखे हो जाते हैं। दो बार शैंपू का इस्तेमाल तब करें, जब आपने बालों में तेल लगाया हो।
बालों को धोने के लिए सिर्फ ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें। बालों को पहले गुनगुने पानी से धोकर गीला कर लें। ऐसा करने से सिर के पोर्स खुल जाते हैं और गंदगी अच्छी तरह निकल जाती है। इसके बाद शैंपू लगाकर ठंडे पानी से धोएं। शैंपू धोने के लिए कभी गरम पानी का इस्तेमाल न करें। इससे आपके बालों के नेचुरल ऑयल कम होने लगते हैं।
शैंपू लगाने के बाद क्या आप भी बालों को मोड़ने की गलती करती हैं, तो ऐसा न करें। इससे आपके बाल टूटते तो हैं ही, ये रूखे भी हो जाते हैं। हमेशा बालों से शैंपू हटाने के लिए उन्हें खुला और सीधा रखते हुए पानी से धोएं।