{"_id":"5dfcb1ca8ebc3e87e021a147","slug":"how-to-do-facial-at-home-know-step-by-step","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्लर जाने का समय नहीं, तो रहें बेफिक्र घर पर रखी इन चीजों से करें फेशियल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पार्लर जाने का समय नहीं, तो रहें बेफिक्र घर पर रखी इन चीजों से करें फेशियल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
कई बार हमें किसी पार्टी या किसी के घर अचानक से जाना पड़ जाता है। ऐसे में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि पार्लर की बुकिंग करें और वहां पर जाकर चेहरे को चमकाए। साथ ही इतना समय भी नहीं होता कि फेशियल का लंबा प्रोसेस पूरा करें। जिसमें क्लींजर, स्क्रब, मसाज, पैक, टोनर शामिल होते हैं। इसलिए घर पर रखी इन चीजों के फटाफट इस्तेमाल से भी चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो आएगा।
Trending Videos
2 of 5
सबसे पहले चेहरे को अच्छे से क्लींजर की मदद से साफ कर लें। इसके बाद एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। फिर गीले तैलिये से चेहरे को पोंछ कर साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अब अपने चेहरे पर स्क्रब लगायें। अगर आपके पास रेडीमेड स्क्रब नहीं है तो आप इसे घर पर बना सकती है। इसके लिए आप 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच शक्कर को फेस क्रीम में मिला लें, बस आपका स्क्रब तैयार है। स्क्रब को अपने फेस और गर्दन दोनों जगह हाथों को गोल घुमाते हुए नीचे से उपर की और ले जाएं। अब अपने चेहरे को ऊपर करें और गर्दन के हिस्से में नीचे से ऊपर मसाज करें। अब गीले तौलिये से चेहरे को साफ करें।
4 of 5
अब मसाज क्रीम लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में उंगलियों को चलाएं। पांच से आठ मिनट तक केवल मसाज करें।
विज्ञापन
5 of 5
सबसे आखिरी में फेस पैक लगाएं। घर पर बना हुया या फिर बाजार से खरीद कर लाए हुए पैक का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जब पैक सूख जाए तो इसे गुलाब जल से भिगोकर पोंछ लें। चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इन आसान तरीकों से आप घर बैठे दमकता चेहरा पा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।