{"_id":"67906f60ec7a899ac30785e0","slug":"easy-home-remedies-for-white-hair-in-hindi-balo-ko-kala-karne-ke-upay-2025-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Coloring tips: 15 दिन के अंदर सफेद बाल हो सकते हैं काले, करने होंगे ये 5 आसान उपाय","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Coloring tips: 15 दिन के अंदर सफेद बाल हो सकते हैं काले, करने होंगे ये 5 आसान उपाय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:40 PM IST
सार
सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां 5 घरेलू तरीके दिए गए हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको अवश्य फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
सफेद बालों को काला करने के घरेलू तरीके
- फोटो : Adobe stock
Hair Coloring tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग स्वास्थय संबंधी दिक्कतों से परेशान हैं। इसका असर न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। खासतौर पर बात की जाए बालों की तो आज के समय में बालों का झड़ना, बालों का रूखा होना और कम उम्र में बालों का सफेद होना बेहद आम बात है।
यदि आपके बाल भी कम उम्र में सफेद हो रहे हैं, और आप किसी प्रकार के केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने बालों को जड़ से काला कर सकते हैं। इन नुस्खों में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में बस एक बार पैच टेस्ट करें और घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को जड़ से काला बनाएं।
2 of 6
आंवला और नींबू का रस
- फोटो : Freepik
आंवला और नींबू का रस
आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों को काला करने में मदद करते हैं। बालों को काला करने के लिए यदि ये नुस्खा अपनाना चाहते हैं तो एक कप आंवला का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को सिर पर अच्छे से लगाएं और 30-40 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें।
3 of 6
मेहंदी और कॉफी
- फोटो : iStock
मेहंदी और कॉफी
मेहंदी के साथ कॉफी का मिश्रण सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। 2-3 चमच मेहंदी पाउडर लें और उसमें 1 चमच कॉफी पाउडर मिलाएं।अब इसे पानी में घोलकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाकर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को अच्छे से धो लें। यह बालों को प्राकृतिक रूप से काला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नारियल तेल और आंवला पाउडर
- फोटो : instagram
नारियल तेल और आंवला पाउडर
नारियल तेल और आंवला पाउडर का मिश्रण बालों को काला और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए दो चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिला कर गर्म करें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और रातभर छोड़ दें। सुबह बालों को धो लें।
विज्ञापन
5 of 6
ब्लैक टी
- फोटो : Freepik.com
ब्लैक टी
काली चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के रंग को गहरा करने में मदद करते हैं। 1 कप काली चाय बनाकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।