बहुत बार देखा गया है लड़कों के शेविंग करने का तरीका इतना गलत होता है कि उसकी वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से दो चार होते हैं तो जरूरत है कि शेविंग के समय कुछ गलतियों को न दोहराएं, जिनकी वजह से दाने निकलते हैं। तो चलिए जानें क्या है वो गलतियां.......
शेविंग के बाद निकल आते हैं चेहरे पर दानें तो लड़के न करें ये गलितयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई ब्लेड करें इस्तेमाल। अक्सर लड़के सोचते हैं कि ब्लेड में धार है तो इसे शेविंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। चार से पांच शेव के बाद ब्लेड को बदल देने में ही भलाई है क्योंकि ऐसा न करने पर त्वचा को नुकसान होता है। कई बार पुराने ब्लेड पर बैक्टीरिया भी जम जाते हैं जो जरा से कट जाने पर शरीर के अंदर चले जाते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा देते हैं।
क्लीन शेव रहने के लिए जरूरी नहीं कि रोजाना शेव किया जाए। इससे त्वचा को नुकसान होता है। क्योंकि रोजाना शेविंग करने से त्वचा बहुत ज्यादा खरोंच झेलती है और उसके खराब होने का डर रहता है। इसीलिए एक बार दाढ़ी के बालों को थोड़ा बढ़ जाने दें तभी शेविंग करें।
शेविंग करते समय हल्के हाथों से रेजर चलाएं। रेजर को आपके हाथ की ताकत की जरूरत नहीं बल्कि ब्लेड के धार होने की जरूरत है। क्योंकि ताकत लगाकर रेजर चलाने से चेहरे पर रैशेज हो जाते हैं और उनमें जलन के साथ खुजली होने लगती है।