गुड़ में मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे, महीन रेखाएं, झुर्रियां दूर हो जाती हैं। अगर आप वैलेंटाइन्स डे 2018 के मौके पर अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो गुड़ से बने फेस पैक्स और हेयर पैक्स को अभी से लगाना शुरू कर दें, ताकि वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले आपकी त्वचा निखर जाए और आप पहले ज्यादा इंप्रेसिव लगें।
दिखना है जवान तो लगाएं गुड़ का फेस पैक, बनाने का तरीका भी है आसान और सस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे पर चमक लाने के लिए गुड़ में शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक सूखने दें फिर ठंडे पानी से धो लें।
चमकते बाल
अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो रोज गुड़ का सेवन करें क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा ग्लॉसी हेयर के लिए आपको हेयर मास्क का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
गुड़ पाउडर और मुल्तानी मिट्टी बारबर मात्रा में लें और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मास्क को स्कैल्प पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोकर शैंपू कर लें। ध्यान रखें कि इस पैक से आपके बाल चिपचिपे हो जाते हैं, इसलिए छुट्टी वाले दिन ही इसे लगाएं।
झुर्रियां
अगर आप चेहरे पर बढ़ती उम्र का प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहतीं और अपनी जवां खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो गुड़ का पैक आपके लिए सबसे कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए गुड़ पाउडर और अंगूर का गूदा बराबर मात्रा में ले, इसमें एक चम्मच ठंडी ब्लैक टी और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाने के लिए पानी की जगह गुलाबजल डालना फायदेमंद होगा। इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।