हेयर केयर टिप्स: बालों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कितनी बार करनी चाहिए कंघी? जानें सही तरीका
Hair Care Tips: बालों को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। बालों की देखभाल में कंघी करने का तरीका भी अहम भूमिका निभाता है। गलत तरीके से या बार-बार कंघी करने से बाल टूटने और उलझने की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कंघी करने का सही तरीका और सही समय जानना जरूरी है।
दिन में कितनी बार करें बालों में कंघी
दिन भर में बालों में कम से कम तीन बार कंघी करनी चाहिए, पर हर बार बालों की कंघी बहुत अच्छी तरह की जानी चाहिए। बालों में कंघी हमेशा नीचे सिरों से शुरू करें और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ जाएं। इससे उलझनें आसानी से निकल जाती हैं और बाल कम टूटते है। वहीं
गीले बालों में कंघी न करें, गीले होने पर बाल बेहद कमजोर और खिंचाव के प्रति संवेदनशील होते हैं। गीले बालों में कंघी करने से वे जल्दी टूटते भी हैं।
कंघी करने से पहले ध्यान रखें कि बाल बहुत ज्यादा रूखे और उलझे हुए न हों। बालों को मुलायम बनाने के लिए जरूरत के अनुसार थोड़ा हेयर सीरम लगा सकते हैं। इसके बाद उंगलियों की मदद से बालों की गांठों को धीरे-धीरे सुलझाएं। फिर चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सिरों से सुलझाना शुरू करें और धीरे-धीरे जड़ों की ओर बढ़ें। इस तरीके से बालों को खींचने और टूटने से बचाने में मदद मिल सकती है। बालों को कम नुकसान पहुंचाने के लिए कंघी करते समय जल्दबाजी न करें और उलझे हुए बालों को जोर से न खींचें।
कई लोग कंघी करने के बाद बालों को कसकर बांध लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। बालों को ज्यादा टाइट बांधने से उनकी जड़ों पर खिंचाव पड़ सकता है और बाल बीच से टूटने लगते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से बालों के झड़ने और हेयरलाइन कमजोर होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए बालों को बांधते समय ढीली पोनीटेल या आरामदायक हेयरस्टाइल चुनें और ऐसे रबर बैंड का इस्तेमाल करें, जो बालों में उलझे नहीं। इससे बालों को अनावश्यक खिंचाव से बचाने में मदद मिल सकती है।
सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं और क्या न लगाएं? स्किन टाइप के हिसाब से समझें नाइट स्किनकेयर रूटीन
लकड़ी की कंघी बालों के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यह स्कैल्प पर नरम होती है, इससे स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी (फ्रीज) पैदा नहीं होती और बालों का टूटना भी कम होता है। वहीं प्लास्टिक की कंघी से बचना चाहिए, प्लास्टिक की कंघी से बालों में स्टैटिक करंट पैदा हो सकता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और यह स्कैल्प को कोई फायदा भी नहीं पहुंचाती है।