{"_id":"6631e2100fa44e239c062323","slug":"hair-care-tips-for-summer-in-hindi-garmi-ke-mausam-me-balo-ka-dhyan-kaise-rakhein-2024-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: तेज धूप से बालों को बचाना है बेहद जरूरी, जानें कैसे रख सकते हैं ध्यान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care Tips: तेज धूप से बालों को बचाना है बेहद जरूरी, जानें कैसे रख सकते हैं ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 01 May 2024 12:39 PM IST
सार
अगर चिलचिलाती धूप से आप अपने बालों का बचाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ टिप्स अपना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hair Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मियों का मौसम पसंद होगा। इस मौसम में खाने के साथ-साथ कपड़े पहनते वक्त भी कई बार सोचना पड़ता है। अनाप-शनाप खाने से कई बार शारिरिक परेशानियां होने लगती हैं। इसके साथ ही अगर त्वचा का ध्यान सही तरह से न रखा जाए तो इसकी वजह से त्वचा संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में लोग धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लोग अपनी त्वचा का तो ध्यान रख लेते हैं, लेकिन परेशानी सामने आती है बालों का ध्यान रखते समय।
अगर स्किन की तरह ही बालों का ध्यान न रखा जाए तो धूप और धूल की वजह से आपके बाल न सिर्फ कमजोर हो जाएंगे, बल्कि इसकी वजह से बाल रूखे होने लगते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए आज के लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में बालों का ध्यान रखना सिखाएंगे, ताकि धूप का प्रभाव आपके बालों पर न पड़े।
2 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान
- फोटो : iStock
कैप करें इस्तेमाल
अगर दिन के समय कहीं जाना है तो कैप का इस्तेमाल जरूर करें। कैप आपके बालों को धूप और धूल के प्रकोप से बचाएगी। आपको बाजार में हर तरह की कैप आसानी से मिल जाएंगी।
3 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान
- फोटो : iStock
स्कार्फ से बांधें बाल
घर से निकलते वक्त अपने बालों को स्कार्फ से बांध लें। इसके लिए चाहें तो कोई हल्का सा दुपट्टा आप कैरी कर सकती हैं। ये हल्का सा स्कार्फ ही आपके बालों को धूप से बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान
- फोटो : iStock
मशीनों से रहें दूर
आज के समय में ज्यादातर महिलाएं हर रोज ही अपने बालों में अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाती हैं। हेयर स्टाइल के लिए वो अलग-अलग तरह की मशीनों का इस्तेमाल करती हैं। गर्मी के मौसम में ये मशीने आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में जितना हो इनसे दूर ही रहें।
विज्ञापन
5 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान
- फोटो : instagram
बालों को खुला छोड़ें
गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं हमेशा बाल बांध कर रखती हैं। अगर आप इस मौसम में बालों को टाइट से बांध कर रखेंगी तो पसीने की वजह से बाल कमजोर होंगे। ऐसे में या तो बाल खोल कर रखें। वरना इन्हें ढीला ही बांधें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।