कर्ली बालों की अपनी अलग ही खूबसूरती होती है। लेकिन ज्यादातर लड़कियां अपने कर्ली बालों को पसंद नहीं करतीं। इसलिए वो स्ट्रेटनिंग की मदद से बालों को सीधा करवा लेती हैं। लेकिन अगर कर्ली बालों को भी सही तरीके से स्टाइल किया जाए तो ये बेहद आकर्षक दिखते हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपने कर्ली बालों के रूखेपन और हद से ज्यादा फूले दिखने की वजह से परेशान रहती हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता कि कैसे इस तरह के बालों को मैनेजबल बनाया जाए। अगर आप भी कर्ली बालों की मालकिन हैं तो इस तरह से उन्हें स्टाइल कर खूबसूरत और आकर्षक लुक पा सकती हैं।
Curly Hair: कर्ली बाल दिखते हैं रूखे और बेकार तो इस तरह करें उन्हें स्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ली बालों के लिए काफी सारे प्रोडक्ट आते हैं जो बालों को काफी करीने से रखने में मदद करते हैं। लेकिन महिलाएं कई बार इस तरह के प्रोडक्ट को बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करती। जिससे बाल बेकार से दिखते हैं। अगर आप सीरम से लेकर स्टाइलिंग स्प्रे को बालों पर लगाकर बाल सेट करेंगी। तो कर्ली बाल बेहद आकर्षक दिखेंगे।
कई सारी महिलाएं बालों पर हेयरस्टाइलिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल तो करती हैं। लेकिन फिर भी उनके बाल सही से स्टाइल नहीं होते। जिसकी वजह है बहुत कम मात्रा में प्रोडक्ट को लगाना। कर्ली बाल अगर आपके ठीक से सिल्की नहीं हो रहे हैं तो हो सकता है कि आपने कम प्रोडक्ट लगाया हो। जिससे बीच-बीच से बाल फ्रिजी और रूखे दिख रहे हों। अपनी जेल या सीरम की मात्रा को बढ़ाकर बालों में लगाएं।
कर्ली बालों को स्टाइल करने के लिए जरूरी है कि आप सही समय पर बालों में स्टाइलिंग प्रोडक्ट को लगाएं। ज्यादा गीले या फिर बिल्कुल सूखे बालों पर लगाने से ये काम नहीं करते। जब बाल हल्के गीले तो तभी प्रोडक्ट्स को लगाने से वो पानी के साथ नमी को लॉक कर लेते हैं। जिससे बाल खूबसूरत और हाइड्रेटेड दिखते हैं। क्योंकि पानी प्रोडक्ट को बालों में सही तरीके से सोखने में मदद करता है। साथ ही गीले बाल में बालों को स्टाइल करने से वो पूरे दिन बने रहते हैं।