फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Scrub For Dry Skin: रूखी त्वचा है तो घर में बने इस स्क्रब से हटाएं डेड स्किन

Sat, 05 Nov 2022 11:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 05 Nov 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
Honey Face Scrub For Dry Skin Know How To Make At Home Scrub Banane Ke Tareeka in Hindi
winter skin care - फोटो : istock

सर्दियों की शुरूआत होते ही त्वचा पर असर पड़ने लगता है। खासतौर पर रूखी त्वचा वालों के लिए सर्दिया काफी मुसीबतभरी रहती हैं। क्योंकि सर्द हवाएं त्वचा को और भी रूखा बना देती हैं। ऐसे में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन लगातार त्वचा को मॉइश्चराइज करने से डेड स्किन जमने लगती है। रूखी त्वचा पर कोई भी स्क्रब लगाने से वो और भी ज्यादा रूखी और बेजान हो सकती है। इसलिए जरूरत है कि आप अपनी त्वचा को ध्यान में रखकर स्क्रब चुनें। 

वैसे तो मार्केट में कई सारे स्क्रब आते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं। लेकिन अगर आप केमिकल की बजाय घर में बने स्क्रब से चेहरे को साफ करना चाहती हैं। तो ये होममेड स्क्रब ड्राई स्किन वालों के लिए वरदान हैं। इससे ना केवल डेड स्किन हटती, टैनिंग जाती बल्कि त्वचा भी नर्म और मुलायम हो जाती है। तो चलिए जानें कौन से होममेड स्क्रब ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद हैं। 

Honey Face Scrub For Dry Skin Know How To Make At Home Scrub Banane Ke Tareeka in Hindi
green tea - फोटो : Pixabay
शहद और ग्रीन टी से बनाएं स्क्रब

अगर आप चेहरे को बिल्कुल नेचुरल तरीके से देखभाल करने में भरोसा करती हैं तो शहद को स्किन केयर प्रोडक्ट के तौर पर रखें। शहद त्वचा को ना केवल अंदर तक मॉइश्चराइज करता है बल्कि इससे ग्लो भी मिलता है। स्क्रब बनाने के लिए किसी कटोरी में एक चम्मच ग्रीन टी लें। इसमे एक चम्मच शहद डालें। मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर हल्का सा रगड़कर लगाएं। बस एक दो मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। ये होममेड स्क्रब चेहरे के ब्लैकहेड्स. व्हाइटहेड्स हटाने के साथ ही त्वचा को मॉइश्चराइज करेगा।

Honey Face Scrub For Dry Skin Know How To Make At Home Scrub Banane Ke Tareeka in Hindi
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay
नारियल के तेल को मिलाएं नींबू के रस में

इस स्क्रब को बनाने के लिए चीनी भी लें। सर्दियों में नारियल का तेल जम जाता है। इसमे नींबू का रस और चीनी मिलाएं। जब चीनी थोड़ा पिघल जाए तो इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे कि चीनी ना चोट पहुंचाएं। एक से दो मिनट मसाज के बाद चेहरा धो लें। ये चेहरे पर चमक लाएगा और मॉइश्चराइज करेा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Face Scrub For Dry Skin Know How To Make At Home Scrub Banane Ke Tareeka in Hindi
coffee - फोटो : social media
कॉफी स्क्रब 

कॉफी से स्क्रब बनाने के लिए कॉफी को कटोरी में लें। इसमे पानी मिला लें। बस कॉफी के छोटे कण आपकी स्किन को स्क्रब करेंगे वहीं इसकी खूशबू आपके मूड को फ्रेश कर देगी। कुछ देर मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

विज्ञापन
Honey Face Scrub For Dry Skin Know How To Make At Home Scrub Banane Ke Tareeka in Hindi
honey - फोटो : istock
शहद और चीनी

शहद के साथ चीनी मिलाकर कुछ देर फेंट लें। जिससे कि चीनी पिघलकर छोटी हो जाए। फिर हल्के हाथों से लेकर इस स्क्रब को चेहरे पर मसाज करें। हल्के हाथों से ही लगाएं जिससे कि चीनी से त्वचा कटे नहीं। बस कुछ देर बाद चेहरा साफ कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed