फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Fall: बाल झड़ने से हो गई हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खा, असर दिखेगा

Fri, 04 Nov 2022 05:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Nov 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Hair Fall Home Remedies to Stop Hair Fall and Natual Growth Know Baal Jhadna Kaise Roke in Hindi
hair fall - फोटो : iStock

बालों का झड़ना परेशानी वाली बात नही है क्योंकि रोजाना कुछ बाल झड़ते ही हैं। लेकिन इन टूटे बालों के बदले में नए बाल उगते हैं। समस्या तब होती है जब 100-50 से ज्यादा बाल टूटने लगते हैं और नए बाल भी कम उगते हैं। ऐसे में बाल हल्के और पतले हो जाते हैं। बालों के झडने की वजह कई बार कुछ बीमारियां या फिर सही डाइट का ना होना होता है। लेकिन कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से भी बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। अगर आप बालों के झडने से परेशान है तो घरेलू नुस्खों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें कौन से घरेलू नुस्खे बाल झ़ड़ने को रोकने में मदद करते हैं। 

Hair Fall Home Remedies to Stop Hair Fall and Natual Growth Know Baal Jhadna Kaise Roke in Hindi
coconut with milk - फोटो : istock
नारियल का दूध

नारियल का तेल तो बालों के लिए लाभदायक होता ही है। इसके साथ ही नारियल का दूध भी बालों की सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है। नारियल के दूध को निकालकर कटोरी में रख लें। फिर सिर की मालिश करें। करीब आधे घंटे रखने के बाद सिर को धो लें। सप्ताह में एक दिन इस दूध से मालिश करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। 

Hair Fall Home Remedies to Stop Hair Fall and Natual Growth Know Baal Jhadna Kaise Roke in Hindi
करी पत्ता के फायदे - फोटो : Pixabay
करी पत्ता

करी पत्ते का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप बालों के पतले होने और झड़ने से परेशान है तो इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकती हैं। या फिर नारियल के तेल में करी पत्ते को पकाकर रख लें। फिर इससे सिर की मालिश करें। करीब एक से डेढ़ घंटा बाद सिर को धो लें। झड़ते बालों के लिए करी पत्ते का ये नुस्खा काफी कारगर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Fall Home Remedies to Stop Hair Fall and Natual Growth Know Baal Jhadna Kaise Roke in Hindi
egg - फोटो : istock
अंडा

बाल अगर बेहद कमजोर हैं और कमजोरी की वजह से टूट रहे हैं। तो अंडे को लगाएं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। जो बालों को मजबूत करने और झड़ने से रोकता है। अंडे के पीले भाग को लेकर सिर पर लगा लें। करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें। सिर धोने के बाद भी अंडे की बदबू अगर परेशान करती है तो अंडे के साथ नारियल का तेल मिला लें। 

विज्ञापन
Hair Fall Home Remedies to Stop Hair Fall and Natual Growth Know Baal Jhadna Kaise Roke in Hindi
onion - फोटो : iStock
प्याज का रस

प्याज का नुस्खा तो हर किसी को पता होगा। अगर बाल झड़ते हैं तो प्याज को घिसकर बालों की जडों में लगा लें। करीब आधे घंटे बाद सिर को धो लें। प्याज के रस को नारियल के तेल में मिलाकर प्याज का तेल भी तैयार किया जा सकता है। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाकर बाल धोने से बालों का झडना कम हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed