{"_id":"6364c931dbcd690edb3b6c1b","slug":"wash-your-face-with-curd-besan-and-see-the-difference-in-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Face Wash: चेहरा धोने के लिए फेसवॉश नहीं करें रसोई में रखी इन दो चीजों का इस्तेमाल, कभी नहीं खोएगा ग्लो","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Face Wash: चेहरा धोने के लिए फेसवॉश नहीं करें रसोई में रखी इन दो चीजों का इस्तेमाल, कभी नहीं खोएगा ग्लो
चेहरे की चमक अक्सर खोने लगती है। जिसकी वजह रहती है धूल-मिट्टी, प्रदूषण और कई बार केमिकल वाले प्रोडक्ट। जो चेहरे की नेचुरल तेल को खत्म कर देते हैं। जिससे स्किन बेजान और रूखी सी दिखने लगती है। वहीं टैनिंग चेहरे की फीका बना देती है। अगर आप समय रहते अपनी आदतों में सुधार कर लेंगी तो खूबसूरत त्वचा की मालकिन बन जाएंगी। रसोई में रखे केवल दो सामान आपकी इन सारी समस्याओं का इलाज हैं। जिससे केवल चमकता चेहरा ही मिलेगा।
2 of 5
बेसन
- फोटो : istock
हर घर में दही और बेसन जरूर रहता है। ये दो ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो चेहरे के लिए वरदान है। अगर आप केमिकल वाले फेसवॉश को छोड़कर इससे रोजाना अपना चेहरा धोना शुरू कर देंगी। तो जल्दी ही चेहरे पर फर्क अपने आप दिखने लगेगा। तो चलिए जानें कैसे करें इन दो चीजों को इस्तेमाल।
3 of 5
face pack
- फोटो : सोशल मीडिया।
दो चम्मच बेसन और एक चम्मच दही लेकर कटोरी में मिला लें। अच्छी तरह मिला लें, बस ध्यान रहे कि दही इतनी रहे की ये बहुत गाढ़ा ना हो जाए। बस जब आपको चेहरा धोना हो आप इस पेस्ट को लगाएं। अक्सर शाम के वक्त चेहरे पर सबसे ज्यादा टैनिंग और डलनेस दिखती है। बस बेसन और दही के घोल को चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। फर्क खुद ही दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Face Pack
बेसन त्वचा से डेड स्किन हटाता है और अंदर तक साफ करता है। तो वहीं दही ना केवल टैनिंग हटाती है बल्कि नेचुरली मॉइश्चराइज भी करती है।
विज्ञापन
5 of 5
दही
- फोटो : अमर उजाला
फेसवॉश 2
चेहरे को साफ करने के लिए दही को किसी कटोरी में लें और इसमे हल्दी मिला लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो चेहरा पानी से धो लें। इससे चेहरे की टैनिंग दूर होती है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।