कंचन चौहान
Hair Care: इन वजहों से झड़ते हैं बाल और होता है डैंड्रफ, इन परेशानियों का हल है बस एक
ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को छीनती हैं और स्कैल्प को रूखा बना देती हैं। नतीजा, डैंड्रफ और बालों का झड़ना। लेकिन ऐसा क्यों होता है, आपने कभी जानने की कोशिश की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉइश्चर का खो जाना
सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं बालों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। दरअसल, इस मौसम की ठंडी और शुष्क हवाएं बालों से नमी खींच लेती हैं, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। नमी की कमी के कारण बालों के टूटने और झड़ने की आशंका भी बढ़ जाती है, जिससे बालों की सेहत पर गहरा असर पड़ता है।
वूलन कैप्स
इस मौसम में सिर को ठंड से बचाने के लिए वूलन कैप्स पहनना आम बात है, लेकिन ये आपके बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। दरअसल, वूलन कैप्स पहनने से बालों में अत्यधिक फ्रिक्शन पैदा होता है, जिससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
सके अलावा लंबे समय तक वूलन कैप्स पहनने से बालों को पर्याप्त ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाती, जिससे वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि वूलन कैप्स की जगह आप सिल्क स्कार्फ का इस्तेमाल करें या ब्लेंडेड वूलन फैब्रिक से बने सॉफ्ट हेडवेयर को चुनें, साथ ही इनको सिर पर बहुत टाइट न बांधें।
हॉट शॉवर
सर्दियों में गरम पानी से नहाना बेहद सुकून भरा लगता है, लेकिन बालों के लिए यह आदत नुकसानदेह हो सकती है। लंबे समय तक गरम पानी का इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर खत्म होता है, बल्कि बाल भी रूखे और कमजोर हो जाते हैं। गरम पानी बालों की जड़ों को कमजोर बनाता है, जिससे उनका टूटना बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और अंत में बालों को ठंडे पानी से धोएं।
प्राकृतिक रूप से स्टाइल करें
सर्दियों में बालों को स्टाइल करने के लिए हीट हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन यह आदत बालों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ठंड के मौसम में जब बाल पहले से ही रूखे और कमजोर होते हैं, तब हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग टूल्स का अत्यधिक इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
हीट स्टाइलिंग टूल्स बालों की नमी को छीन लेते हैं, जिससे वे रूखे तथा बेजान हो जाते हैं और तेजी से टूटने लगते हैं। ऐसे में बेहतर है कि बालों को प्रकृतिक रूप से स्टाइल करें और जहां तक संभव हो, हीट टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने का प्रयास करें।