सब्सक्राइब करें

Crack Heel: सरसों के तेल से बनाएं मास्क, फटी एड़ियों से मिल जाएगी राहत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 22 Dec 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Health Benefits Of Mustard Oil Including Cracked Heels Sarson Ke Tel Ke Fayde In Hindi
crack heel - फोटो : istock

सर्दियों में त्वचा में रूखापन आ जाता है। होंठ, चेहरे से लेकर हाथ-पैर की देखभाल जरूरी हो जाती है। खासतौर पर एड़ियों की देखभाल, क्योंकि फटी एड़ियां ना केवल देखने में खऱाब लगती है बल्कि कई बार इनमे दर्द भी होने लगता है। अगर फटी हुई एड़ियों के साथ लापरवाही की जाए तो उनमे से खून भी आ जाता है। जरूरी है कि सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को दूर किया जाए। 

फटी एड़ियों पर किसी तरह की क्रीम असर नहीं कर रही हैं तो इस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें। कुछ ही दिनों में क्रेक हील से आराम मिल जाएगा।

Trending Videos
Health Benefits Of Mustard Oil Including Cracked Heels Sarson Ke Tel Ke Fayde In Hindi
crack heel - फोटो : istock
फटी एड़ियां अगर सुंदरता में धब्बे की तरह दिख रही हैं तो सरसों के तेल के पैर की मालिश करें। इससे पैर की त्वचा मुलायम हो जाएगी और एड़ियों का फटना भी बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits Of Mustard Oil Including Cracked Heels Sarson Ke Tel Ke Fayde In Hindi
सरसों का तेल
अगर एड़ियों में फटने के साथ ही दर्द भी होता है तो इस फुट मास्क को लगाएं। फुट मास्क बनाने के लिए जरूरत होगी सरसों का तेल और पैराफिन वैक्स या सफेद मोम। 

फुट मास्क बनाने के लिए किसी पैन में सरसों का तेल गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमे पैराफिन वैक्स या सफेद मोम डालकर पिघलाएं। मोम पिघल जाए तो धीमी आंच पर करीब बीस से तीस सेकेंड तक इसे गर्म करें। गैस को बंद कर दे। 

Health Benefits Of Mustard Oil Including Cracked Heels Sarson Ke Tel Ke Fayde In Hindi
foot

इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। जब ये तेल और मोम ठंडा हो जाए और हाथों से छूने लायक रह जाए तो एड़ियों पर इसे अच्छी तरह से लगा लें। फिर मोजे पहन लें। सुबह उठने के बाद हल्के गुनगुने पानी से पैरों को धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। नियमित रूप से इस फुट मास्क को एड़ियों में लगाने से फटी एड़ियां ठीक होने लगती हैं।  

विज्ञापन
Health Benefits Of Mustard Oil Including Cracked Heels Sarson Ke Tel Ke Fayde In Hindi
foot - फोटो : Pixabay
ग्लिसरीन के साथ लगाएं

सरसों के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर भी एड़ियों और पैरों पर लगाया जा सकता है। सरसो के तेल को हल्का सा गुनगुना कर उसमे ग्लिसरीन और नींबू मिला लें। इसे लगाने से पहले पैरों को अच्छी तरह से रगड़कर धो लें। फिर तौलिए की मदद से पैर सुखाएं और उनमे ये मिश्रण लगा लें। फिर मोजे पहनकर रातभर छोड़ दें। अगर आप चाहती हैं कि एड़ियां सर्दियों में ना फटें तो इस नुस्खे को रोजाना आजमाकर देखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed