होली पर रंगों की मौजमस्ती तो सबको अच्छी लगती है। लेकिन रंग खेलने के बाद सबसे ज्यादा असर चेहरे की त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में लड़कियां तो अपनी स्किन का ख्याल रखते हुए पहले से तैयारी कर लेती हैं लेकिन लड़के इस मामले में लापरवाही करते हैं। जिसका नतीजा होता है कि उनके चेहरे पर केमिकल वाले रंगों की वजह से दाग-धब्बे हो जाते हैं। लड़कों को अपने चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए भी इन टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए ताकि रंगों की मस्ती में खलल न पड़े। आगे की स्लाइड में जानें टिप्स...
{"_id":"5e65def88ebc3ec54c6d671a","slug":"holi-2020-5-pre-and-after-holi-skin-care-tips-for-men","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: लड़कों को भी करनी चाहिए होली की तैयारी, रंगों के असर से ऐसे कुछ यूं बचाएं चेहरे की त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2020: लड़कों को भी करनी चाहिए होली की तैयारी, रंगों के असर से ऐसे कुछ यूं बचाएं चेहरे की त्वचा
Mon, 09 Mar 2020 11:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
holi 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉइश्चराइजर
चेहरे की त्वचा को बचाने का सबसे अच्छा उपाय है मॉइश्चराइजर। रंग खेलने से पहले चेहरे पर बादाम या नारियल के तेल को अच्छे से लगाएं। साथ ही इसे पूरे शरीर पर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से होली के रंगों से त्वचा में रूखापन कम होगा।
- फोटो : अमर उजाला
सनस्क्रीन
दिनभर धूप में जमकर होली खेलने से पहले अपने शरीर को सनस्क्रीन से ढंक कर निकलें। ऐसे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जिसमें एसपीएफ और विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में हो। ये देखभाल शरीर को टैनिंग से बचाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली 2020
- फोटो : Amar Ujala
चेहरे की तरह ही बालों को भी बचाने की जरूरत है क्योंकि केमिकल वाले रंगों की वजह से बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह नारियल के तेल की मालिश अच्छे से करें।
विज्ञापन
होली खेलने के बाद
होली खेलने के बाद मर्दों को रंग छुड़ाने के लिए रेगुलर नहाने के साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जरूरत है कि इस समय ऐसे बाथसोप का इस्तेमाल करें जो माइल्ड हो और त्वचा को रूखा होने से बचाए।