सब्सक्राइब करें

Skin Care For Oily Skin: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट होते हैं ये होममेड फेसपैक, जानें इस्तेमाल का तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 12 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

अगर आपकी स्किन भी ऑयली है तो आप इन होममेड पैक्स का इस्तेमाल करके त्वचा का ध्यान रख सकते हैं।

विज्ञापन
Homemade Face Pack for Oily Skin in Summer Know How to Use in hindi
oily skin - फोटो : istock

Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में हर कोई चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहद परेशान रहता है। पसीना और धूप लोगों की स्किन को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। जिसकी वजह से त्वचा में जलन, खुजली और दानों की समस्या देखने को मिलती है। ये परेशानियां उन लोगों के सामने ज्यादा आती हैं, जिनकी त्वचा ऑयली होती है।



दरअसल, गर्मियों के मौसम में उन लोगों को अपनी स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है, जिनकी त्वचा ऑयली होती है। अगर वो अपनी त्वचा का ध्यान सही से नहीं रखेंगे तो ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और मुहांसे की समस्या देखने को मिलती है। बाजार में तो ऑयली स्किन केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। पर, अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के लेख में हम आपको ऑयली स्किन के लिए होममेड फेसपैक बनाना सिखाएंगे। ताकि आप भी कम पैसे खर्च करे अपनी स्किन का ध्यान रख सकें। 

Homemade Face Pack for Oily Skin in Summer Know How to Use in hindi
oats

शहद, ओट्स और नींबू से बना फेसपैक

ये तीनों आपकी स्किन पर मौजूद गंदगी को साफ करने में मददगार होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच ओट्स को पानी में भिगो दें। जब ये भीग जाए तो इसमें शहद और नींबू मिलाएं। इस पेस्ट को तैयार करके 15 से 20 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं। सूखने के बाद से सादे पानी से धो दें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

Homemade Face Pack for Oily Skin in Summer Know How to Use in hindi
Orange - फोटो : Pixabay

संतरा और नीम

नीम में मौजूद पोषक तत्व स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके या पाउडर 1 चम्मच, नीम का पाउडर 1 चम्मच, गुलाब जल-1 चम्मच और शहद 1/2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। पैक को बनाने के लिए संतरे को छिलकों को धोकर पीस लें। इसमें नीम का पाउडर और शहद मिलाएं। अगर ये ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो गुलाब जल मिलाकर इसके सही करें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Face Pack for Oily Skin in Summer Know How to Use in hindi
egg - फोटो : istock

अंडा और नींबू

अंडे और नींबू को एक साथ मिलाकर आप मुहांसों को दूर भगा सकते हैं। पैक को बनाने के लिए सबसे पहले बस एक कटोरे में अंडे का सफेद भाग लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। चेहरे को साफ करने के बाद इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा साफ कर लें। 

विज्ञापन
Homemade Face Pack for Oily Skin in Summer Know How to Use in hindi
oily skin - फोटो : istock

स्किन टाइप का रखें ध्यान

किसी चीज का इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी काफी ज्यादा है। ऐसे में किसी भी होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैट टेस्ट जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed