{"_id":"5c9c4ff8bdec222aaf37c4a9","slug":"how-to-make-strawberry-body-wash-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर इस आसान तरीके से बनाएं स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश, हफ्ते भर में दमकने लगेगी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
घर पर इस आसान तरीके से बनाएं स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश, हफ्ते भर में दमकने लगेगी त्वचा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
strawberry body wash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुत सारे लोगों को बाजार में मौजूद स्किन केयर प्रॉडक्ट्स की जगह नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद होता है। इन्हें बनाने के लिए हमें बहुत ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती। हमारी किचन में वो सारी चीजें होती हैं जो स्किन केयर प्रॉडक्ट्स को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। यह एक अच्छी आदत भी है, क्योकि इन चीजों का इस्तेमाल करना हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। आज तक आपमें से कुछ लोगों ने फैस पैक, फेस क्रीम, स्क्रब और शैंपू बहुत बनाए होंगे। आज हम आपको बता रहे हैं घर पर स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश बनाने का तरीका...
2 of 5
strawberry
जब बात स्किन केयर प्रॉडक्ट्स की हो तो सबसे पहले विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी सबसे पहले दिमाग में आती हैं। स्ट्रॉबेरी से होने वाले तमाम फायदों को देखते हुए इसे होममेड बॉडी वॉश, स्क्रब और फेस मास्क में इस्तेमाल किया जाता है। स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश बनाने के लिए हमें 4-5 स्ट्रॉबेरी, 2 चम्मच कोकोनट ऑयल, ½ कप कैसाइल साबुन, 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल और 1 चम्मच लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी।
3 of 5
Shower
स्ट्रॉबेरी बॉडी वॉश बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को क्रश कर लें और एक कटोरे में उसका पल्प इकट्ठा कर लें। अब इसे एक बार अच्छी तरह से मिलाए। एक एक कटोरे में हल्की आंच पर नारियल तेल को गर्म कर लें। इसके बाद इसमें पल्प डाल कर चलाएं। जब तेल हल्का गुलाबी होने लगे तब इसमें कैसाइल साबुन मिलाएं और गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vitamine
इस मिश्रण के ठंडा हो जाने पर इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल काट कर डालकर मिला दें। अब इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं। आपका बॉडी वॉश बनकर तैयार है। इसे एक बोटल में भर लें और ध्यान रखें कि इस बॉडी वॉश को ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें। इसके अलावा जब भी बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें उसे पहले अच्छे से शेक कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
glowing skin
- फोटो : file photo
इस बॉडी वॉश को इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को पोषण मिलता है। यह आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है साथ ही आंखों को राहत देता है। जिन लोगों को पिंपल्स की शिकायत उनको भी यह काफी फायदा पहुंचाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।