पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: रंगों की मस्ती में सुंदरता से न करें समझौता, कुछ यूं रखें बालों से लेकर नाखूनों का ख्याल

Sat, 07 Mar 2020 09:33 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 07 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
how to protect skin nails and hair from color in holi 2020
Holi - फोटो : अमर उजाला

होली को अब कुछ ही दिन बचें हैं। ऐसे में हर कोई रंगों की मस्ती में डूबने को तैयार हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत लड़कियों को होती है। क्योंकि उन्हें रंगों से खेलना भी होता है और साथ ही अपनी खूबसूरत त्वचा का ख्याल भी रखना होता है। ऐसे में अक्सर वो त्योहार की मस्ती से ही परहेज करने लगती है। हांलाकि अगर आपको रंग खेलना पसंद है लेकिन त्वचा और बालों के खराब होने के डर से रंगों से दूर भागती हैं तो अब इन उपायों से सुंदरता पर ग्रहण नहीं लगेगा और आप जमकर मस्ती भी कर पाएंगी। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे रखें बालों से लेकर नाखूनों तक का ख्याल।

how to protect skin nails and hair from color in holi 2020
nail
नाखून

रंग खेलने के दौरान नाखूनों में सबसे ज्यादा रंग भर जाता है। होली खेलते वक्त तो इस बात का एहसास नहीं होता, लेकिन बाद में नाखून बहुत गंदे नजर आते हैं। कोशिश करें कि होली खेलने से पहले नाखूनों पर अपनी पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश लगा लें। ऐसा करने से आपके नाखून होली के कृत्रिम रंगों से सुरक्षित रहेंगे। 

how to protect skin nails and hair from color in holi 2020
त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए

होली खेलने के बाद सबसे बड़ी सिरदर्दी होती है कि रंगो को छुड़ाए कैसे। इस परेशानी से बचने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी का पाउडर, एक छोटा चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को रंग लगी त्वचा पर 15-20 मिनट तक लगाकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा से रंग आसानी से छूट जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect skin nails and hair from color in holi 2020
hair oil
बाल

बालों को रंगों के हानिकारक केमिकल से बचाने के लिए होली खेलने से पहले उनमें अच्छी तरह तेल लगा लें। ऐसा करने से आपके बालों पर रंगो का बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए दो बड़े चम्मच बादाम तेल में दो बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद गुलाब का तेल और दो या तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें। इससे आपके बालों को पोषण मिलने के साथ होली के रंगों से कवच भी मिलेगा।

विज्ञापन
how to protect skin nails and hair from color in holi 2020
त्वचा की नमी

रंगों के संपर्क में आने के कारण त्वचा काफी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में होली के दिन कोशिश करें कि दो बार से ज्यादा न नहाएं। ऐसा करने से त्वचा की नमी खो सकती है इसके अलावा त्वचा के पीएच बैलेंस में भी काफी बदलाव हो सकता है। नहाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल नहीं भूलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed