{"_id":"5c9f5525bdec2214492a9358","slug":"kajol-shocking-makeover-beautiful-transformation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 6 तस्वीरों में देखें काजोल के चेहरे की बदलती काया, इस सर्जरी से आया गजब का ग्लो","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इन 6 तस्वीरों में देखें काजोल के चेहरे की बदलती काया, इस सर्जरी से आया गजब का ग्लो
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजोल पिछले दो दशक से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। वह पुराने जमाने की एक्ट्रेस तनुजा और फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। अपने माता-पिता से एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली थी। काजोल ने अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन की चिंता ना करते हुए बॉलीवुड में एंट्री ली और आज उनकी गिनती बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज में की जाती हैं...
2 of 6
kajol transformation
काजोल ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था उस समय उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी। दिखने में वह पहले काफी सांवली थीं, जिसे डस्की स्किन भी कहा जाता है। लेकिन काजोल की दमदार एक्टिंग के आगे फिल्ममेकर उनके इस रंग को नजरअंदाज कर देते थे।
3 of 6
kajol transformation
काजोल एक के बाद एक हिट फिल्म देती गईं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से वह दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही। काजोल ने पहले कभी अपनी सांवली स्किन पर इतना ध्यान नहीं दिया था। फिल्मों में मिल रही कामयाबी से उन्हें लग रहा था कि लोगों को उनका यह रंग रूप काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kajol transformation
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शाहरुख 'बॉलीवुड के बादशाह' हैं तो काजोल को 'बॉलीवुड की रानी' कहा जा सकता है क्योंकि पर्दे पर जब दोनों की कैमिस्ट्री देखने को मिलती थी तो हर कोई दीवाना हो जाता था। फिल्म जगत में दोनों की कैमिस्ट्री ने सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन
5 of 6
kajol transformation
काजोल का बॉलीवुड में शुरुआती दौर देखा जाए तो उनकी आईब्रो जुड़ी हुई थीं, उनका हेयरस्टाइल और उनके पहनने का ढंग भी अलग था, लेकिन समय-समय पर काजोल ने खुद पर एक्सपेरिमेंट कर इसे बदला। आज काजोल फैशन और लुक्स के मामले में कई हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।