फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित की जवां खूबसूरती का राज है ये फेस पैक, जानकर आप भी करने लगेंगी इस्तेमाल

Tue, 09 Feb 2021 09:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 09 Feb 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Madhuri dixit shared home made face pack for her glowing skin
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित 53 की उम्र में अपनी सुंदरता से हर किसी को घायल कर देती हैं। जिसमे उनका साथ देती है उनकी दमकती त्वचा। जिसे देख एक बार ये कहना मुश्किल हो जाता है कि वो पचास की उम्र पार कर चुकी हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं। जिसमे उनकी ग्लोइंग स्किन नजर आ जाती है। लेकिन माधुरी अपनी दमकती त्वचा का राज भी खोल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया है कि वो दो फेस पैक की मदद से त्वचा को सारे पोषक तत्व पहुंचाने की कोशिश करती हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो फेस पैक।

Madhuri dixit shared home made face pack for her glowing skin
माधुरी दीक्षित - फोटो : twitter@MadhuriDixit

माधुरी दीक्षित ने बताया कि वो समय-समय पर त्वचा की जरूरत के हिसाब से इन दो फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। जिसमे से पहला है ओट्स का फेस पैक। जब त्वचा तैलीय नजर आए या डलनेस कुछ ज्यादा ही चेहरे पर दिखे तो घर पर बने इस फेस पैक को लगाने से तुरंत असर दिखेगा। इसके लिए चाहिए एक चम्मच ओट्स का पाउडर, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध या गुलाब जल। जो भी आपको पसंद हो। 

Madhuri dixit shared home made face pack for her glowing skin
madhuri dixit - फोटो : instagram

चेहरे पर इस फेस पैक को लगाने से पहले फेसवॉश से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी की पर्त साफ हो जाती है। इसके बाद इस पैक को लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो पानी से धोकर साफ कर लें। ओट्स और शहद दोनों में ही एंटी एंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन और डलनेस को खत्म करने में मदद करती हैं। इसके साथ ही त्वचा मुलायम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri dixit shared home made face pack for her glowing skin
डॉ. नेने के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
जब त्वचा रूखी और बेजान नजर आए तो

त्वचा कभी मौसम तो कभी खानपान की वजह से रूखी और बेजान दिखने लगती है। इस समय त्वचा को सही तरीके से नमी देने और त्वचा में लॉक करने की जरूरत होती है। जिसके बारे में माधुरी दीक्षित ने बताया कि ये फेस पैक काफी कारगर होता है। 

विज्ञापन
Madhuri dixit shared home made face pack for her glowing skin
माधुरी दीक्षित, अरिन - फोटो : सोशल मीडिया

एक चम्मच दूध, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद, साथ में कोई भी एसेंसियल ऑयल (जो भी आपको पसंद हो)। इन सबको लेकर एक पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। माधुरी का कहना है कि वो इस फेस पैक को ज्यादातर सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि सर्दियों में त्वचा कुछ ज्यादा ही रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में दूध से लेकर शहद और एसेंसियल ऑयल त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed