फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चावल के आटे से तैयार करें फेसपैक, दमकती त्वचा के साथ अनचाहे बालों से भी मिल जाएगा छुटकारा

Tue, 02 Feb 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 02 Feb 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
make diy face mask with rice flour for skin whitening
राइस - फोटो : Social Media

चेहरे की त्वचा को हमेशा कुछ अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। जिस तरह से सही मॉइश्चराइज स्किन दमकती है। उसी तरह से त्वचा में चमक के लिए उसका अंदर से साफ होना भी जरूरी है। क्योंकि धूल-मिट्टी और प्रदूषण त्वचा को अंदर से गंदा और बेजान बना देते हैं। जिससे त्वचा रूखी भी दिखने लगती है। त्वचा की खोई चमक वापस लानी है तो पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नही है। बस घर में ही फेसपैक बनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती है। इस काम में चावल का आटा भी काफी मदद करता है। इसकी मदद से त्वचा साफ भी हो जाती है और चेहरे पर उगे अनचाहे बाल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से करें चावल के आटे के फेस पैक का इस्तेमाल।

make diy face mask with rice flour for skin whitening
rice - फोटो : Facebook
चावल और कच्चा दूध 

चावल का फेस पैक बनाने के लिए चार चम्मच चावल लें और उन्हें तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें और फिर उन्हें चार से पांच चम्मच कच्चा दूध डालकर पीस लें। अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और एक घंटे के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। हल्के हाथों से चेहरे को मलें और फिर ठंडे पानी से धो दें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम तीन दिन लगाएं। 

make diy face mask with rice flour for skin whitening
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चावल का आटा, शहद और नींबू 

चावल का आटा डेड स्किन को भी निकालने में मदद करता है। इसके लिए चार चम्मच चावल भिगोकर पीस लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद और नींबू मिला लें। अब चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा में ताजगी आ जाएगी। चावल के पानी का इस्तेमाल कोरिया और जापान की महिलाएं अपने चेहरे को निखारने के लिए करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
make diy face mask with rice flour for skin whitening
दही - फोटो : iStock
चावल का आटा और दही 

चावल में अमीनो ऐसिड और विटामिन होते हैं जो त्वचा के लिए वाइटनिंग का काम करते हैं और उसे गंदगी से भी बचाते हैं। साफ त्वचा पाने के लिए चावल पीसकर उसमें शहद और तीन चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और फिर चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। पांच मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed