{"_id":"60166b6a68be4160921656e6","slug":"orange-peel-for-skin-tightening-and-brightening-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संतरा खाकर छिलका फेंके नहीं इस तरह से करें इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा पार्लर जैसा नूर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
संतरा खाकर छिलका फेंके नहीं इस तरह से करें इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा पार्लर जैसा नूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 31 Jan 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
orange peel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संतरा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका सेवन लोग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आप जानते हैं कि केवल संतरा ही नहीं इसका छिलका भी गुणों की खान है। इसे फालतू समझकर फेंकने की गलती ना करें। त्वचा की कई सारी समस्याओं से निजात पाना है तो संतरा छिलका बहुत काम आएगा। तो चलिए जानें किस तरह से छिलके की मदद से त्वचा की चमक बढाई जा सकती है।
2 of 5
face
- फोटो : pixa
सबसे पहले तो संतरे को छिलके को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए धूप में सुखाकर बारीक पाउडर बनाकर रख लें। लेकिन अगर आप ताजे छिलके को इस्तेमाल में लाना चाहती हैं तो ये कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के काम में आ सकता है। नींबू के छिलके की ही तरह इसे भी गर्दन, कोहनी और घुटने पर रगड़कर छोड़ दें। फिर ताजे पानी से साफ कर लें। ये त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं आप चाहे तो ताजे छिलके का पेस्ट बनाकर उसमे शहद मिक्स कर त्वचा पर लगा सकती हैं। इससे त्वचा की डेड स्किन सेल्स हट जाएगी और त्वचा ग्लो करने लगेगी। लेकिन अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो इस पेस्ट को चंदन के पाउडर में मिलाकर लगाएं। ये एक्ने और मुंहासे को रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संतरा
होते हैं बहुत सारे पोषक तत्व
संतरे के छिलके में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। साथ ही एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं त्वचा को झुर्रियों से बचाने और उनमे कसावट लाने का काम कोलेजन करता है। जो कि विटामिन सी की प्रचुर मात्रा में त्वचा बना लेता है। जिससे त्वचा ग्लोइंग और चमकदार नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संतरे का छिलका त्वचा पर हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसे सुखाकर पाउडर बनाकर स्क्रब की तरह उपयोग में लाएं या फिर पेस्ट के रूप में। संतरे के छिलके के उपयोग से ना केवल त्वचा चमकदार तो होती ही है साथ ही स्किन टाइट भी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।