फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल में करते हैं ये पांच गलतियां, आज से ही कर दें बंद

Sun, 03 May 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 May 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
men mostly doing these 5 mistakes in grooming

महिलाओं को तो अपनी त्वचा और सुंदरता का ख्याल रहता है। इसके लिए वो हर तरह के जतन करती हैं। फिर वो चाहे महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो या फिर घर की रसोई में रखी प्राकृतिक चीजें, वो हर किसी से अपने बालों से लेकर पैरों तक की देखभाल करती हैं। पर बात करें लड़कों की  तो वो अपने शरीर की सुंदरता पर कम ही ध्यान देते हैं। बहुत ही कम पुरुष ऐसे हैं जो त्वचा का ख्याल रखना और बने संवरे रहना पसंद करते हैं। साथ ही जो पुरुष थोड़ी बहुत देखभाल करते भी है त्वचा की तो वो अक्सर इन गलतियों को दोहराते हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही पांच गलतियां जो पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल के समय दोहराते हैं।



 
men mostly doing these 5 mistakes in grooming
मॉइश्चराइजर न लगाना

त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना या टोनिंग और क्लींजिग करना केवल महिलाओं के लिए जरूरी नहीं है बल्कि पुरुषों को भी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल त्वचा मुलायम रहती है बल्कि हाइड्रेटेड भी रहती है।



 
men mostly doing these 5 mistakes in grooming
- फोटो : pixa
पैरों की अनदेखी करना

पुरुष सबसे ज्यादा पैर को अनदेखा करते हैं। पैरों की उंगलियों की साफ-सफाई और देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि पुरुषों को दिनभर मोजे पहनने होते हैं जिसकी वजह से उंगलियों में फंगस और बदबू के साथ ही इंफेक्शन का खतरा रहता है। तो,जरूरी है कि अपने पैरों की सफाई पर विशेष ध्यान दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
men mostly doing these 5 mistakes in grooming
साबुन का इस्तेमाल 

जिस तरह से महिलाएं चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उसी तरह से पुरुषों को भी चेहरे पर साबुन नहीं इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चेहरे को धोने के लिए फेस वॉश या शावर जेल का इस्तेमाल करना सही होगा।


 
विज्ञापन
men mostly doing these 5 mistakes in grooming
कम या ज्यादा डियो का इस्तेमाल

हर चीज की एक सीमा अच्छी लगती है। अगर आप बहुत ज्यादा डियो लगाते हैं तो वो ठीक नहीं है। साथ ही अगर आप डियो का स्प्रे नहीं करते हैं तो भी सही नहीं है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed