{"_id":"5e5cdb068ebc3ec7547cf97a","slug":"milk-and-milk-powder-home-remedies-for-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता भी निखारता है दूध, बस इस तरह से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता भी निखारता है दूध, बस इस तरह से करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 03 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें और तनाव हमारी त्वचा के लिए भी खतरनाक है, जिस वजह से लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही चेहरे की रंगत चली जाती है और झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में बड़े ब्रांड्स के सौंदर्य उत्पाद जैसे, सीरम, डे क्रीम, नाईट क्रीम, एंटी एजिंग क्रीम जैसी चीजों का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, अक्सर यही देखा गया है कि रोजाना इस्तेमाल किये गए घरेलू नुस्खे आपकी समस्या को दूर कर देते हैं। तो अपनी त्वचा को एजिंग से बचाने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें दूध।
2 of 5
दूध चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच दूध से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर गीली रूई से पोछ दें। फिर देखें कैसे चेहरे साफ और चमकने लगेगा।
3 of 5
मिल्क पाउडर भी त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। इसे चेहरे पर लगाने से न सिर्फ आपको निखरी त्वचा मिलेगी बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है। चेहरे की रंगत निखारने के लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच ओटमील पाउडर और दो चम्मच संतरे के जूस या नींबू के रस को एक साथ मिलाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट पैक को लगे रहने दें और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में इस पैक को दो बार लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो त्वचा को बेहतर बनाने का काम करता है। त्वचा में मौजूद नए कोलाजन को उत्पादन में मदद करता है दूध जिससे आपकी त्वचा टाइट और मुलायम हो जाती है। कच्चे दूध को फेस पैक के तौर पर चेहरे पर लगाने सा ज्यादा फर्क आता है।
विज्ञापन
5 of 5
चेहरे पर से काले धब्बे हटाने में भी मिल्क पाउडर मदद करता है। दो चम्मच मिल्क पाउडर के साथ एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो मसाज करते हुए धुल लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।