फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: चमकदार बालों के लिए इस्तेमाल करें इस सब्जी से बना हेयर जेल और कंडीशनर, बनाने का तरीका है आसान

Mon, 27 May 2024 01:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 27 May 2024 01:32 PM IST
सार

बिना केमिकल के बने भिंडी के जेल और कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके बालों को जरूर फायदा मिलेगा।  

विज्ञापन
okra hair conditioner and hair gel recipe bhindi ka gel kaise banate hain
हेयर केयर टिप्स - फोटो : instagram

Hair Care: आजकल के लोग इतना व्यस्त रहते है कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता। यही वजह है कि ना तो उनके पास नींद पूरी करने का समय है और ना ही अपना ध्यान रखने का। हर कोई करियर बनाने में लगा हुआ है। पूरे दिन व्यस्त रहने की वजह से लोग अपने खाने-पीने का भी सही से ध्यान नहीं रख पाते, जिसका असर उनके शरीर और त्वचा पर दिखने लगता है।



शरीर और त्वचा के साथ-साथ बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर बालों पर भी दिखता है। वैसे तो बाजार में आपको हर तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट मिल जाएंगे जो आपके बालों को पोषण प्रदान करते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से डर लगता है।

ऐसे में आप घरेलू नुस्खा अपनाकर भी अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भिंडी से हेयर जेल और कंडीशनर बनाना सिखाएंगे ताकि आप बिना डर के इसका इस्तेमाल कर सकें। बिना केमिकल के बने भिंडी के जेल और कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके बालों को जरूर फायदा मिलेगा।

okra hair conditioner and hair gel recipe bhindi ka gel kaise banate hain
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
कंडीशनर बनाने का सामान

भिंडी - 10-15
पानी - 2 कप
शहद - 1 चम्मच
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच 
okra hair conditioner and hair gel recipe bhindi ka gel kaise banate hain
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
विधि

भिंडी से कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसमें कटे हुए भिंडी के टुकड़े डालें। इसे मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद जब भिंडी का मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब उसे आंच से उतारें। ठंडा होने के बाद इसे साफ कपड़े या छलनी की मदद से छान लें। आखिर में इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे आप साफ कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
okra hair conditioner and hair gel recipe bhindi ka gel kaise banate hain
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock

 हेयर जेल बनाने का सामान

भिंडी  - 10-15
पानी - 2 कप

विज्ञापन
okra hair conditioner and hair gel recipe bhindi ka gel kaise banate hain
हेयर केयर टिप्स - फोटो : iStock
विधि

हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इस टुकड़ों को पानी में उबाल लें। 20 मिनट के बाद इसे छानकर अलग रख निकाल लें। इससे जो गाढ़ा पदार्थ निकलेगा वही हेयर जेल है। इसका इस्तेमाल आप बालों में कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed