फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pedicure Benefit In Monsoon: बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है? फायदे जानकर आज ही चले जाएंगे स्पा

Thu, 19 Sep 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

बारिश के मौसम में पैरों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको पेडीक्योर के फायदे बताएंगे, ताकि आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकें।

विज्ञापन
Pedicure Benefits In Monsoon in hindi ghar par Pedicure kaise karein
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik
Pedicure Benefit In Monsoon: जिस तरह से लोग मौसम बदलने पर अपने चेहरे का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में पैरों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस मौसम में पैर न चाहते हुए भी बारिश में भीग जाते हैं, जिस वजह से पैरों में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी के चलते बारिश में पेडीक्योर कराना जरूरी हो जाता है।


पेडीक्योर एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसकी वजह से पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इसके साथ-साथ पेडीक्योर के कई अन्य फायदे भी हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको पेडीक्योर के फायदे बताएंगे, ताकि आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ अपनी कई परेशानियों को कम कर सकें। 
Pedicure Benefits In Monsoon in hindi ghar par Pedicure kaise karein
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है? - फोटो : iStock
गंदगी से बचाव

बारिश के मौसम में पैरों को नमी से बचाना काफी जरूरी हो जाता है। अगर पैरों में गंदगी जम गई तो इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के इस मौसम में अगर आप पेडीक्योर कराएंगे तो इससे पैर अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे, जिससे संक्रमण का खतरा टल जाएगा। 
Pedicure Benefits In Monsoon in hindi ghar par Pedicure kaise karein
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है? - फोटो : freepik
डेड स्किन हटेगी

बारिश के मौसम में पैरों में मृत त्वचा की परतें जम जाती हैं, जिसे आप पेडीक्योर की मदद से हटा सकते हैं। पेडीक्योर की मदद से ही त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pedicure Benefits In Monsoon in hindi ghar par Pedicure kaise karein
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik
नाखूनों की होती है सफाई

बारिश में नाखूनों में गंदगी और बैक्टीरिया जम जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पेडीक्योर कराने से नाखूनों की सफाई होती है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
Pedicure Benefits In Monsoon in hindi ghar par Pedicure kaise karein
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है? - फोटो : freepik
फटी एड़ियां होती हैं सही

बारिश के मौसम में अक्सर एड़ियां फट जाती हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए बारिश मे पेडीक्योर कराना जरूरी हो जाता है। ये फटी एड़ियों से राहत दिलाने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed