{"_id":"5d08cea08ebc3e0b9320c2bd","slug":"personal-care-products-send-a-child-to-the-hospital-in-every-two-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मम्मियों के मेकअप प्रोडक्ट्स से बीमार होते हैं बच्चे, रिसर्च में हुआ खुलासा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
मम्मियों के मेकअप प्रोडक्ट्स से बीमार होते हैं बच्चे, रिसर्च में हुआ खुलासा
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
make up
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक नए अध्ययन में यह सामने आया है कि नेल पॉलिस, शैंपू, लोशन, और नेल पॉलिस रिमूवर जैसे पर्सनल केयर उत्पाद बच्चों के लिए बेहद नुकसानदायक है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि बच्चे इन पर्सनल केयर उत्पादों में दिलचस्पी लेते ही हैं। कोई अपनी मां की लिपस्टिक लगाना पसंद करता है तो किसी को नेल पॉलिश लगाना अच्छा लगता है।
2 of 5
अमेरिका के नेशनवाइड चिल्ड्रन अस्पताल के शोधकर्ताओं ने पाया कि इन उत्पादों की वजह से हर साल 5 साल से कम उम्र के 4300 से अधिक बच्चे इन उत्पादों की वजह से हुई परेशानियों का इलाज कराते हैं।
3 of 5
इस रिपोर्ट के लेखक ने हर माता पिता से आग्रह किया है कि वे अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। नेशनवाइड की रिसर्चर रेबेका मैकएडम्स बताती हैं कि प्रोडक्ट्स पर लिखी चीजें बच्चे पढ़ नही सकते। वे बोटल पर रंग बिरंगे लेबल देख उनकी तरफ आकर्षित होते हैं और इन्हें खाने पीने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैकएडम्स ने आगे बताया कि कई बार बच्चे नेल पॉलिश रिमूवर को जूस और लोशन को योगर्ट समझ लेते हैं, जिस वजह से बड़ी परेशानियां आ खड़ी होती हैं। सबसे ज्यादा हादसे नेल पॉलिश रिमूवर से देखने में आते हैं। इसलिए इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
विज्ञापन
5 of 5
क्लीनिकल पेडियाट्रिक्स में प्रकाशित नए अध्ययन के अनुसार, बच्चों के लिए हेयर प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा खतरनाक ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक हैं। साल 2002 से 2016 में ब्यूटी प्रोड्क्ट्स की वजह से छोटे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले बच्चों में 52 प्रतिशत हेयर प्रोड्क्ट्स के शिकार हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।