फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सिंग की वजह से हो गए हैं रैशेज तो काम आएंगे ये टिप्स

Tue, 19 Jan 2021 12:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 19 Jan 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
post waxing rashes harm the skin use this trick to reduce it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere

वैक्सिंग के बाद कई सारी लड़कियों की त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। त्वचा लाल पड़ जाती है और उनमे छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। त्वचा पर इस तरह के रैशेज के होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे बालों की कम ग्रोथ, फॉलीक्यूलाइट्स, डेड स्किन सेल शामिल हैं। हालांकि ये रैशेज 24 घंटे बाद या एक दो दिन में अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन कई बार इसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। त्वचा में वैक्सिंग की वजह से होने वाले रैशेज को ठीक करने के लिए कुछ टिप्स काम आ सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें कौन से हैं वो टिप्स।

post waxing rashes harm the skin use this trick to reduce it
कपड़े में आइस क्यूब लेकर लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
बर्फ की सेंक

वैक्सिंग के बाद अगर रैशेज हो गए हैं त्वचा पर तो आइस पैक या फिर ठंडे पानी में कपड़े को डुबोकर उससे रैशेज वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाएं। 15 मिनट तक ऐसा करने से त्वचा की लालिमा खत्म हो जाती है और रैशेज भी चले जाते हैं। 

post waxing rashes harm the skin use this trick to reduce it
waxing

आप चाहे तो त्वचा पर हुए रैशेज पर माइल्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग कर सकती हैं। इससे जलन कम होगी और त्वचा को ठंडक मिलेगी। हालांकि तेज सुगंध वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना ही करें तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
post waxing rashes harm the skin use this trick to reduce it
aloevera
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा की बहुत सारी समस्याओं का हल है। इसी में रैशेज भी शामिल है। वैक्सिंग के बाद जिस जगह पर रैशेज हो गए हैं या त्वचा लाल पड़ गई है। वहां पर एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक और राहत मिलती है। आप चाहें तो एलोवेरा युक्त मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
post waxing rashes harm the skin use this trick to reduce it
scrub
वैक्सिंग से पहले स्क्रब

वैक्सिंग से पहले माइल्ड स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा पर रैशेज के चांस कम हो जाएंगे। 
वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत तो ये ट्रिक आएगी काम, भद्दे पोर्स हो जाएंगे बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed