फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin care: भूल से भी चेहरे पर न करें इन मसालों का इस्तेमाल, वरना सामने आएंगी कई परेशानियां

Tue, 30 Apr 2024 04:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 30 Apr 2024 04:52 PM IST
सार

अगर आप चेहरे पर मसालों का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों को जहन में जरूर रखें वरना आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
Skin care do not put these spices on face in masalon ko chehre par na lagayein
SKIN CARE

Skin care: जब बात आती है स्किन केयर की तो ज्यादातर लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। ये नुस्खे दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं। वैसे तो बाजार में आपको आसानी से स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इनमें तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं।



यही वजह है ज्यादातर लोग आज के समय घरेलू नुस्खों की तरफ बढ़ रहे हैं। ये बेहद नेचुरल होते हैं, जिससे इसकी वजह से त्वचा पर किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता पर, कई चीजें ऐसी होती हैं, जो होती तो घरेलू हैं, लेकिन इनकी वजह से आपको त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रसोई में पाए जाने वाले मसालों की, जो वैसे तो काफी फायदेमंद हैं, लेकिन कई मसाले चेहरे पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपको चेहरे पर कभी नहीं करना चाहिए। 

Skin care do not put these spices on face in masalon ko chehre par na lagayein
Sarso - फोटो : iStock

सरसों का पाउडर

अगर आप सरसों के पाउडर का इस्तेमाल अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए करेंगे तो इससे आपके चेहरे पर रेडनेस, छाले और तमाम तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

Skin care do not put these spices on face in masalon ko chehre par na lagayein
लौंग - फोटो : istock

लौंग

खाने का स्वाद बढ़ाने वाली लौंग का इस्तेमाल अगर आप चेहरे पर करेंगे तो इससे जलन और एलर्जी की समस्या सामने आ सकती है। इससे चेहरे पर अन्य भी कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin care do not put these spices on face in masalon ko chehre par na lagayein
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दालचीनी

दालचीनी जिस तरह से खाने का स्वाद बढ़ाती है, उतना ही ये स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल स्किन केयर में करेंगे तो ये आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
Skin care do not put these spices on face in masalon ko chehre par na lagayein
हल्दी

हल्दी

अक्सर लोग कहते हैं, कि हल्दी का इस्तेमाल स्किन केयर में करना चाहिए। इसमें तमाम तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं लेकिन अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगी तो ये त्वचा को पीला कर देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed