फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक, मिलेगी चिपचिपी त्वचा से राहत

Sun, 28 Apr 2024 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 28 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

अगर आप भी गर्मी के इस मौसम में तैलीय त्वचा से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू फेसपैक इस्तेमाल करके चिपचिपी त्वचा से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care tips for oily skin in hindi homemade face pack for oily skin
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक - फोटो : iStock

Skin Care: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। तेज धूप और धूल ने अभी से लोगों को परेशान करना भी शुरू कर दिया है। गर्मी इतनी भीषण पड़ने लगी है कि लोगों ने अभी से अपने खान-पान और पहनावे में बदलाव कर लिया है। इस मौसम में अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी का मौसम तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए काफी परेशानी लेकर आता है।

इस मौसम में सामान्य त्वचा वाले लोगों की त्वचा पर भी अतिरिक्त तेल आ जाता है, ऐसे में सोचिए जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उनका क्या हाल होता होगा। चेहरे के अतिरिक्त  तेल से छुटकारा पाना इतना आसान तो नहीं होता, लेकिन अगर आप चाहें तो इससे थोड़ी राहत पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल के बाद आपको तैलीय त्वचा से थोड़ी राहत तो मिल ही सकती है। 

Skin Care tips for oily skin in hindi homemade face pack for oily skin
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक - फोटो : iStock

खीरा और शहद

खीरा और शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को काफी राहत पहुंचाते हैं। इसका पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कसा हुआ खीरे लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिला लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर सही से लगाएं । 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा और चेहरे के अतिरिक्त तेल से आपको छुटकारा मिलेगा। 

Skin Care tips for oily skin in hindi homemade face pack for oily skin
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक - फोटो : iStock

दही और हल्दी 

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए दही सबसे सही विकल्प माना जाता है। ऐसे में एक बाउल में दही लेकर उसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पैक को नियमित रूप से लगाने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care tips for oily skin in hindi homemade face pack for oily skin
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक - फोटो : iStock

गुलाबजल और शहद

त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने के लिए गुलाबजल काफी सही रहता है। ऐसे में चेहरे के अतिरिक्त तेल को साफ करने के लिए आप गुलाब जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें। 

विज्ञापन
Skin Care tips for oily skin in hindi homemade face pack for oily skin
तैलीय त्वचा से हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये घरेलू फेसपैक - फोटो : iStock

ओट्स और दूध

इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले ओट्स को सही से पीस लेना है। ओट्स पीसने के बाद इसमें कच्चा दूध मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाएं। ये पैक आपके चेहरे को ठंडक प्रदान करेगा और त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने में भी मदद करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed