{"_id":"6381e0866242f909d32c402c","slug":"skin-care-tips-home-remedies-of-blackheads-hatane-ke-gharelu-upay-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blackheads Removal: चेहरे पर ब्लैकहेड्स बहुत ज्यादा दिखते हैं तो लगाएं घर में रखी ये चीजें, हो जाएंगे कम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Blackheads Removal: चेहरे पर ब्लैकहेड्स बहुत ज्यादा दिखते हैं तो लगाएं घर में रखी ये चीजें, हो जाएंगे कम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
blackheads
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे के कुछ खास हिस्सों पर गंदगी जमा हो जाती है। जिसे ब्लैकहेड्स कहते हैं। नाक, ठोढ़ी और होठों के इर्दगिर्द जमा ये ब्लैकहेड्स दिखने में भद्दे लगते हैं। वैसे तो ब्लैकहेड्स पूरे चेहरे पर ही जमा होते हैं। जिन्हें साफ करने के लिए स्क्रब का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों के ये ब्लैकहेड्स कुछ ज्यादा ही मात्रा में होते हैं। जो काफी भद्दे से दिखने लगते है। अगर आप चेहरे पर बार-बार लौट आ रहे इन ब्लैकहे्ड्स से परेशान हैं तो घर में रखी इन चीजों को लगाएं।
2 of 5
blackheads
- फोटो : istock
वैसे तो मार्केट में कई सारे स्क्रब और टूल्स आते हैं जो ब्लैकहेड्स को निकालते हैं। लेकिन केमिकल वाले स्क्रब त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। तो वहीं ब्लैकहेड्स निकालने वाले टूल्स से त्वचा के पोर्स बड़े हो जाते हैं। जिससे चेहरे पर लंबे समय में गड्ढे से दिखने लगते हैं और एक्ने भी निकलने की संभावना हो जाती है। अगर आप इन ब्लैकहेड्स को नेचुरल तरीके से हटाना चाहती हैं तो कच्चे दूध और शहद को लगाएं।
3 of 5
दूध
- फोटो : पिक्साबे
कच्चा दूध त्वचा को साफ करने के साथ ही चमक भी देता है। साथ ही दूध से त्वचा को नमी मिलती है। जिससे चेहरा सर्दियों में खासतौर पर मॉइश्चराइज रहता है। कच्चा दूध चेहरे की त्वचा में पहुंचकर उसे गहराई तक साफ करता है। तभी तो मार्केट में दूध के गुणों वाले फेसवॉश आने लगे हैं। आप घर में ही कच्चे दूध से चेहरे को साफ करें। इससे त्वचा को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
honey
- फोटो : istock
कच्चे दूध के साथ शहद मिलाकर लगाने से ब्लैकहेड्स कम होते हैं और स्किन नेचुरली मॉइश्चराइज हो जाती है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच शहद में आधा चम्मच कच्चा दूध मिला लें। फिर इसमे रूई भिगोकर चेहरे पर लगाएं। खासतौर पर ब्लैकहेड्स वाले हिस्से को अच्छी तरह से शहद और दूध के पेस्ट से ढंक लें। करीब आधे घंटे बाद रूई की मदद से अच्छी तरह से पोंछ लें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
शहद
इस पेस्ट को लगाकर जब आप रूई से त्वचा को साफ करेंगे तो ब्लैकहेड्स और डेड स्किन दोनों ही साफ हो जाएगी। साथ ही त्वचा बिल्कुल सॉफ्ट और साफ दिखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।