फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: इन पत्तियों से बनी क्रीम आपको देगी दमकती त्वचा, इसे घर पर बनाने का तरीका जान लें

Sun, 08 Sep 2024 08:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

यहां हम आपको घर पर ही नीम की पत्तियों से क्रीम बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल के फायदे बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to make anti acne cream with neem leaves at home in hindi
इन पत्तियों से बनी क्रीम आपको देगी दमकती त्वचा - फोटो : iStock

Skin Care Tips:  हम सभी बारिश के मौसम में अपनी त्वचा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। दरअसल, इस मौसम में त्वचा पर इंफेक्शन का काफी खतरा मंडराता है, जिस वजह से लोग स्किन केयर करके त्वचा को सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं। इसके लिए बाजार में मंहगे से मंहगी क्रीम स्किन टाइप के हिसाब से आपको मिल जाएगी लेकिन इन रेडीमेड क्रीम का असर कुछ दिनों तक ही रहता है। 



ऐसे में हम आपको एक ऐसी होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा को न सिर्फ इंफेक्शन से बचाती है, बल्कि चेहरे की कई अन्य परेशानियों को भी दूर करती है। यहां हम नीम से बनी क्रीम की बात कर रहे हैं। ये क्रीम आपकी कई परेशानियों को दूर करने का काम करेगी।

नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं का समाधान करने में मदद करते हैं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको घर पर ही नीम की पत्तियों से क्रीम बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल के फायदे बताने जा रहे हैं।

Skin Care Tips how to make anti acne cream with neem leaves at home in hindi
इन पत्तियों से बनी क्रीम आपको देगी दमकती त्वचा - फोटो : iStock

मुंहासों का उपचार

 नीम की बनी ये क्रीम मुंहासों और त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Skin Care Tips how to make anti acne cream with neem leaves at home in hindi
इन पत्तियों से बनी क्रीम आपको देगी दमकती त्वचा - फोटो : iStock

संक्रमण से सुरक्षा

नीम में तमाम तरह के एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। ऐसे में आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आपकी त्वचा संक्रमण से बची रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to make anti acne cream with neem leaves at home in hindi
इन पत्तियों से बनी क्रीम आपको देगी दमकती त्वचा - फोटो : iStock

पोर्स होंगे टाइट

ये होममेड क्रीम आपके स्किन पोर्स को टाइट करके झुर्रियां होने से बचाता है। ये क्रीम प्राकृतिक है और इसे बनाने में उपयोग किए गए सभी तत्व त्वचा के लिए सुरक्षित और लाभकारी हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to make anti acne cream with neem leaves at home in hindi
इन पत्तियों से बनी क्रीम आपको देगी दमकती त्वचा - फोटो : freepik
क्रीम बनाने का सामान
  •  नीम का पत्ते
  • नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
  • ग्लिसरीन- 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed