आज के समय में भले ही आप अपनी त्वचा का कितना ही ध्यान रख लें, लेकिन तेजी से बढ़ रहे धूल और प्रदूषण की वजह से त्वचा पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। प्रदूषण की वजह से त्वचा पर एलर्जी, खुजली और रैशेज जैसी परेशानी भी होती रहती है। इसके साथ ही समय से पहले अधिक उम्र का प्रभाव, झुर्रियां, झाइयां, खुजली और त्वचा से संबंधी अन्य परेशानियां प्रदूषण की वजह से ही सामने आती हैं।
Skin Care: चाहते हैं दमकती रहे आपकी त्वचा तो धूल-प्रदूषण से ऐसे करें अपनी स्किन का बचाव
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा दमकती रहे तो धूल और प्रदूषण से त्वचा का खास बचाव करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई है जरूरी
धूल के कण त्वचा में अंदर तक चले जाते हैं। ऐसे में त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई सही से होना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लींजर की मदद से दिन में दो बार अपनी त्वचा की सही से सफाई अवश्य करें।
समय-समय पर करें एक्सफोलिएट
स्मूथ त्वचा के लिए इसे समय-समय पर एक्सफोलिएट जरूर करें। वैसे तो इसके लिए आपको बाजार में तमाम तरह के स्क्रब भी मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसके लिए घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेशियल मास्क का करें इस्तेमाल
हफ्ते में कम से कम एक बार फेशियल मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। ये प्रदूषण की वजह से डैमेज चेहरे को सही करने का काम करता है।
फेशियल ऑयल करें इस्तेमाल
चेहरे पर अगर आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करेंगे, तो ये हानिकारक तत्वों को चेहरे के पोर्स में जाने से रोकेगा।