पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने कभी की है स्किन फास्टिंग? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Wed, 04 Mar 2020 06:01 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 04 Mar 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
skin care tips know about skin fasting benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्किन फास्टिंग जापान का एक ब्यूटी हैक है जो इन दिनों लोगों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। जापान के लोगों की चमकती त्वचा का राज यही ब्यूटी हैक है। आसान शब्दो में समझें तो फास्टिंग का अर्थ होता हैै भूखे रहना और स्किन फास्टिंग का मतलब अपनी स्किन को भूखा रखना। जापान के लोगों का ऐसा मानना है कि स्किन फास्टिंग से त्वाचा को डीटॉक्स होने और सांस लेने का मौका मिलता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है। अब आपके दिमाग में एक ही बात घूम रही होगी कि स्किन फास्टिंग कैसे करते हैं? तो बिना देर किए आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

skin care tips know about skin fasting benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुंदरता को बढ़ाने के लिए आजकल बड़ी संख्या में लोग अपने चेहरे पर स्किन प्रॉडक्ट्स का हद से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं जिस वजह से हमारी स्किन एक ऐसी स्थिति में पहुंच जाती है जहां स्किन का नैचरल ऑइल पूरी तरह से खत्म हो जाता है। नतीजा यह होत है कि हमारी त्वचा पूरी तरह से सूख जाती है। इन्हीं परेशानियों से बचने के लिए स्किन फास्टिंग की जाती है। स्किन फास्टिंग के दौरान 1 या 2 दिन तक किसी भी तरह के ब्यूटी या स्किन प्रॉडक्ट्स का स्किन पर इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

skin care tips know about skin fasting benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुहांसों क समस्या हो तो भूलकर भी न करें स्किन फास्टिंग
यदि आपकी त्वचा ऑइली है और मुहासे की परेशानी है तो भूलकर भी स्किन फास्टिंग के चक्कर मेंं न फंसेें। ऐसी समस्या में स्किन फास्टिंग आपके लिए बुरा अनुभव भी हो सकता है। क्योंकि फास्टिंग मेे जैसे ही आप एंटी एक्ने प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद कीजिएगा आपकी त्वचा पर अतिरिक्त तेल रहना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
skin care tips know about skin fasting benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जिस तरह से आप आम उपवास करने से पहले अपने सेहत पर एक बार ध्यान जरूर देते हैं, ठीक उसी तरह त्वचा का भी मामला है। स्किन फास्टिंग का मतलब यह नहीं है कि कुछ भी इस्तेमाल नहीं करना है। मेकअप का इस्तेमाल बंद कर आप प्राकृतिक प्रसाधनों का इस्तेमाल करते हुए भी अपनी स्किन को राहत पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
skin care tips know about skin fasting benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्वचा की अच्छी सेहत के लिए अपने रुटीन में क्र्लींजग, टोनिंग, मॉइस्चराईजिंग और सनस्क्रीन को शामिल करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करना आपकी त्वचा की सेहत को बिगाड़ सकता है। हां स्किन फास्टिंग के दौराम आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed