फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: त्वचा के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है देर तक नहाना, जानें इसके 5 बड़े नुकसान

Wed, 04 Sep 2024 04:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 04 Sep 2024 04:38 PM IST
सार

अगर आप भी हर रोज काफी-काफी देर तक नहाते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। यहां हम आपको देर तक नहाने से त्वचा को होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
Skin Care Tips side effect of tanking long bath in hindi
bathing - फोटो : iStock

Skin Care Tips: मौसम चाहे कोई सा भी हो, नहाने से ही शरीर फ्रेश महसूस करता है। खासतौर पर अब जब गर्मी और बारिश का मौसम चल रहा है, तो इस मौसम में उमस की वजह से लोग दो-दो बार नहाना पसंद करते हैं। सुबह नहाने से पूरा दिन तरोताजा रहते हैं, वहीं शाम के वक्त नहाने से नींद काफी अच्छी आती है। बहुत से लोग तो नहाने में काफी समय लगा देते हैं। 


अगर आप भी हर रोज काफी-काफी देर तक नहाते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। दरअसल, ज्यादा देर तक नहाने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहुत से लोगों को ज्यादा नहाने से होने के नुकसान के बारे में पता ही नहीं होता है। ऐसे में यहां हम आपको देर तक नहाने से त्वचा को होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी इन परेशानियों से अपनी त्वचा को बचा कर रख सकें। 
Skin Care Tips side effect of tanking long bath in hindi
त्वचा के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है देर तक नहाना - फोटो : iStock

त्वचा की नमी को नुकसान

ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है और जब त्वचा की नमी में कमी आती है तो इसकी वजह से त्वचा सूखी और फटी हुई होने लगती है।

Skin Care Tips side effect of tanking long bath in hindi
त्वचा के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है देर तक नहाना - फोटो : iStock

खुजली की समस्या

अगर आप देर तक नहाते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। देर तक नहाने से त्वचा की सूखापन आ जाता है, जिस वजह से शरीर पर खुजली की समस्या बढ़ सकती है। कई बार तो खुजली की समस्या की वजह से घाव तक बन जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips side effect of tanking long bath in hindi
त्वचा के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है देर तक नहाना - फोटो : instagram

बढ़ेगी जलन

नहाते वक्त साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि साबुन और बॉडी वॉश का लंबे समय तक उपयोग करने से त्वचा में जलन और एलर्जी हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उनको तो खासतौर पर ज्यादा नहाने से बचना चाहिए।।

विज्ञापन
Skin Care Tips side effect of tanking long bath in hindi
त्वचा के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है देर तक नहाना - फोटो : iStock

होती हैं झुर्रियां

पानी में अधिक समय बिताने से त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। ये परेशानी खासकर हाथों और पैरों की त्वचा पर दिखाई देती है। ऐसे में कोशिश करें कि कम से कम समय में नहा लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed