फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगी ये पत्तियां, जानें इसे लगाने का तरीका

Sun, 24 Jan 2021 06:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 24 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
stop hair fall with help of neem leaves
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालों का झड़ना ऐसी समस्या है। जिससे ज्यादातर लड़के और लड़कियां दो चार होते हैं। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ तनावभरी जिंदगी इन सबके लिए जिम्मेदार होती है। वहीं कई बार कलरिंग, केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी बालों को कमजोर कर देता है। जिससे वो झड़ने लगते हैं। अगर आप कई सारे घरेलू नुस्खे और केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर थक चुके हैं। तो एक बार नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करके देखें। ये आपके बालों को जरूर झड़ने से रोकेगा। तो चलिए जानें कैसे होगा नीम की पत्तियों का इस्तेमाल।

stop hair fall with help of neem leaves
नीम के फायदे - फोटो : iStock
बहुत आसान है इसे लगाना

नीम का इस्तेमाल बालों को झड़ने से रोकने के लिए करना है तो ये बहुत ही आसान है। बस दस से पंद्रह पत्तियां लेकर इन्हें इस्तेमाल में लाना है। तो चलिए जानें बहुत ही आसान सा तरीका इसे प्रयोग करने का।

stop hair fall with help of neem leaves
नीम - फोटो : iStock

नीम की 10 से 15 पत्तियां लेकर उसे धो लें। फिर एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो नीम की पत्तियां डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब ये पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो छानकर अलग रख लें। शैंपू करने के दौरान इस पानी का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stop hair fall with help of neem leaves
नीम के फायदे - फोटो : iStock

लेकिन ध्यान रहे कि इसे बाल्टी के पानी में नहीं मिलाना है। शैंपू करने के बाद आखिरी में नीम वाले पानी को लेकर इससे सिर पर डालकर बालों को पोषण देना है। ये प्रक्रिया शैंपू कर लेने के बाद सबसे आखिरी में करनी है। वहीं बची हुई पत्तियों का अभी भी उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
stop hair fall with help of neem leaves
नीम से होने वाले फायदे - फोटो : सोशल मीडिया

पानी से निकाली गई पत्तियों को फेंके नहीं। इसको लेकर चेहरे पर मसलकर लगा लें। गुणकारी तत्वों से भरी इन पत्तियों को लगाने से चेहरे पर उगे दाने, घमौरी, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी चीजों को होने से रोकेगा। आप चाहें तो बकायदा इसका फेसपैक तैयार कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार कम से कम इस नीम वाले पानी का इस्तेमाल बालों पर करने से इसका असर दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed