{"_id":"679b080c6b924146b80522e2","slug":"styling-tips-for-using-safety-pin-how-to-save-saree-and-duptta-from-safety-pins-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Styling Tips: बार-बार सेफ्टी पिन लगाने से खिंचने लगती है साड़ी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं रहेगा फटने का डर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Styling Tips: बार-बार सेफ्टी पिन लगाने से खिंचने लगती है साड़ी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं रहेगा फटने का डर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:24 AM IST
सार
सेफ्टी पिन के कारण कपड़े में छेद या नुकसान होने की समस्या आम है, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपने महंगे कपड़ों को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बार-बार सेफ्टी पिन लगाने से खिंचने लगती है साड़ी तो अपनाएं ये ट्रिक्स
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Styling Tips: साड़ी, सूट या दुपट्टा तो लगभग हर महिला को पसंद होता ही है। अपने एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए महिलाएं काफी तैयारी करती हैं। इसके लिए वो सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करती हैं, ताकि उनका आउटफिट सही से सेट हो जाए। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सेफ्टी पिन की वजह से कपड़े में छेद हो जाता है या फिर कपड़ा खिंचने लगता है।
ऐसे में सबसे ज्यादा डर तब लगता है, जब आउटफिट महंगा हो। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका आउटफिट फटने से बचा रहेगा। ये ट्रिक्स फॉलो करना काफी आसान है।
2 of 7
डबल फैब्रिक करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
डबल फैब्रिक करें इस्तेमाल
सेफ्टी पिन लगाने से पहले ब्लाउज या साड़ी के कपड़े को हल्का डबल फोल्ड कर लें। इससे पिन लगाने से कपड़े में डायरेक्ट छेद नहीं होगा और कपड़ा मजबूत रहेगा। इससे कपड़ा खिंचने से भी बच जाता है।
3 of 7
पैच लगाकर करें सिक्योर
- फोटो : Adobe stock
पैच लगाकर करें सिक्योर
पैच लगाकर भी आप अपने कपड़े को सिक्योर कर सकते हैं। इसके लिए जिस जगह पिन लगानी हो, वहां पहले फैब्रिक टेप, बिंदी या एक छोटा सा कपड़े का पैच चिपका दें। इससे पिन लगाने से कपड़ा कमजोर नहीं होगा और फटने की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मोती वाला हैक आएगा काम
- फोटो : Adobe stock
मोती वाला हैक आएगा काम
मोती वाला हैक तो कई स्टाइलिस्ट भी इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए सिर्फ सेफ्टी पिन में दोनों मोती को दोनो साइड फसाएं और फिर इसे अपनी साड़ी में सेट कर लें। इससे साड़ी या दुपट्टा पिन के किनारों से टच नहीं होगा, जिससे फटने का डर भी नही रहेगा। मोती लगाने से पिन भी प्यारी दिखेगी।
विज्ञापन
5 of 7
मोटी सेफ्टी पिन चुनें
- फोटो : Adobe stock
मोटी सेफ्टी पिन चुनें
अक्सर महिलाएं एकदम पतली और नुकीली पिन इस्तेमाल करती हैं, जोकि जल्दी कपड़े में छेद कर देती हैं। जबकि हमेशा मोटी और अच्छी क्वालिटी की सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करें। यह कपड़े को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।