{"_id":"626947cd8e19be61a854b09b","slug":"summer-acne-skin-care-tips-follow-these-routines-to-solve-pimples-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Skin Care: गर्मियों में त्वचा की देखभाल रूटीन से करें, नहीं होगी चेहरे पर एक्ने की समस्या","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Summer Skin Care: गर्मियों में त्वचा की देखभाल रूटीन से करें, नहीं होगी चेहरे पर एक्ने की समस्या
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 07 May 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
face wash
Link Copied
गर्मियों में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। नहीं तो पसीना और अतिरिक्त ऑयल से ना केवल चेहरे पर दाने और मुंहासे की समस्या हो जाती है। वहीं तेज धूप और गर्मी सनबर्न और टैनिंग की वजह बन जाता है। ऐसे में जरूरत है कि चेहरे के साथ ही हाथ और पैरों की त्वचा की रूटीन के हिसाब से देखभाल की जाए। जिससे कि आपकी खूबसूरत त्वचा पर किसी तरह का ग्रहण ना लगे। तो चलिए जानें किस तरह से करें त्वचा की रोजाना देखभाल।
Trending Videos
2 of 6
face wash
हमारे यहां सर्दी और गर्मी की वजह से स्किन की देखभाल के लिए प्रोडक्ट भी अलग होते हैं। जहां सर्दियों के लिए हैवी मॉइश्चर की क्रीम और लोशन लगाने पड़ते है। जिससे स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। वहीं गर्मियों के लिए जरूरी है कि पोर्स को ब्लॉक होने से रोका जाए। नहीं तो पसीना और गंदगी की वजह से ब्रेकआउट्स हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
face wash
- फोटो : Istock
त्वचा की रोजाना देखभाल के लिए सबसे पहले जरूरी है कि अपने क्लींजर को बदलें। गर्मियों में चेहरे पर भी जरूरत से ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसे में जरूरी है कि वॉटर बेस्ड फोम या फिर जेल से चेहरे को साफ करें। साथ ही ये एल्कोहल फ्री और इसका पीएच बैलेंस हो। इसके साथ ही चेहरे को जरूरत से ज्यादा क्लीन करने के लिए क्लींजर की बजाए वाइप्स का इस्तेमाल करें।
4 of 6
green tea face mist
- फोटो : social media
फेस मिस्ट का करें इस्तेमाल
चेहरे को क्लीन कर मॉइश्चर और सीरम लगाने से पहले फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ स्किन को रिफ्रेश करने का काम करते हैं। बस फेस मिस्ट को इस्तेमाल करने के लिए चेहरे से आठ इंच की दूरी से स्प्रे करें।
विज्ञापन
5 of 6
scrub
गर्मी में त्वचा को मॉइश्चर देने के लिए बेहद लाइट वेट और ऑयल फ्री सीरम या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही टोनर को भी त्वचा पर लगाएं। इसके साथ ही त्वचा को एक्सफोलिएट करना ना भूलें। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार स्क्रब के जरिए त्वचा के डेड सेल्स को हटाने का काम करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।