सब्सक्राइब करें

Summer Makeup Tips: ऑफिस जाने वाली महिलाएं यूं करें मेकअप, तेज धूप का भी नहीं होगा असर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 27 Apr 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
summer makeup tips for office going women to look fresh
makeup tips - फोटो : istock

वैसे तो इन दिनों सारे प्रोडक्ट वॉटरप्रूफ होते हैं। जिसकी वजह से पसीने से ये बहते नही है। लेकिन जब तेज धूप चेहरे पर पड़ती है तो सारा ग्लो चला जाता है और मेकअप के बावजूद चेहरे पर फीकापन आ जाता है। अगर आप रोजाना ऑफिस जाने वाली महिला हैं और हर दिन इसी समस्या से जूझती हैं। तो इन मेकअप टिप्स की मदद से तेज धूप का भी आप पर असर नहीं होगा। 

Trending Videos
summer makeup tips for office going women to look fresh
makeup tips - फोटो : Istock

गर्मियों के मौसम में कई सारी समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ जाता है। अगर वो ज्यादा मेकअप लगाती हैं तो ओवर हो जाता है। वहीं पसीना निकलने से कई बार ये पैची दिखने लगता है। और जब न्यूट्रल लुक चाहिए तो धूप और पसीने की वजह ये चेहरे से बिल्कुल गायब ही हो जाती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में कई महिलाएं ऑफिस जाने के लिए मेकअप ही करना छोड़ देती हैं। क्योंकि मेकअप खऱाब हो जाने से उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ जाती है। लेकिन इन टिप्स की मदद से गर्मी के मौसम में भी मेकअप खऱाब नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
summer makeup tips for office going women to look fresh
makeup - फोटो : istock
फाउंडेशन की जगह करें इसे इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में मेकअप करने के लिए सही प्रोडक्ट का होना जरूरी है। क्योंकि गर्मी बढ़ने के साथ ही मेकअप को कैरी करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में मेकअप करने के लिए फाउंडेशन या फिर पाउडर का इस्तेमाल ना करें। मेकअप को सिंपल और लाइट रखें। जिसके लिए बीबी क्रीम का इस्तेमाल सही होगा। या फिर टिंटेड मॉइश्चराइजर या फिर टिंटेड सनब्लॉक का इस्तेमाल करें। 

summer makeup tips for office going women to look fresh
makeup products - फोटो : iStock

मेकअप से पहले प्राइमर इस्तेमाल करना जरूरी होता है। ये मेकअप को सेट करके रखता है। लेकिन अगर आप गर्मियों के मौसम में प्राइमर लगाते हैं तो इससे मेकअप के फैलने का डर होता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में प्राइमर को केवल टी जोन के एरिया पर ही लगाएं। या फिर चेहरे पर ऑयली हिस्से पर ही इसे लगाएं। 

विज्ञापन
summer makeup tips for office going women to look fresh
makeup tips - फोटो : Istock

अगर आप अपने चेहरे के दाग- धब्बों को दूर करने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं। तो जरूरत के अनुसार ही लगाएं। अन्यथा इसे स्किप करने में ही समझदारी है। इसके साथ ही चेहरे पर मेकअप के बाद फेस मिस्ट का प्रयोग करें। ये एक तरह से चेहरे की त्वचा को हाइ़ड्रेट करने का काम करता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed