{"_id":"5d0b582d8ebc3e164e25c071","slug":"summer-makeup-tips-long-lasting-summer-makeup-tips-and-tricks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टी में खूबसूरती को लेकर न हों परेशान, इन टिप्स को फॉलो कर गर्मी में भी लंबा टिकेगा मेकअप","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पार्टी में खूबसूरती को लेकर न हों परेशान, इन टिप्स को फॉलो कर गर्मी में भी लंबा टिकेगा मेकअप
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
eye makeup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीकेंड पर पार्टी करने जाना है और ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि गर्मी के इस मौसम में मेकअप कैसे किया जाए। मेकअप करके खूबसूरत दिखना अपने आप में एक चैलेंज होता है, लेकिन हर मौसम में खूबसूरत दिखना आसान नहीं होता। गर्मी के मौसम में घर से निकलने के बाद मेकअप को बचाना भी एक चुनौती होती है। पसीना आने की वजह से मेकअप ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। ऐसे में जानते हैं कुछ मेकअप टिप्स के बारे में जो गर्मी में आपके मेकअप को बहने नहीं देंगे...
2 of 8
face wash
सबसे पहले अपने चेहरे को ऑयल कंट्रोल फेस वॉश से साफ करें। इससे आपके चेहरे की सारी गंदगी और ऑयल दूर हो जाएगा। फेस वॉश करने से माथा, नाक और चिन पर आने वाले पसीने से जो ऑयल निकलता है वो कंट्रोल में रहता है। इसके बाद अपने फेस पर आईस क्यूब लगाएं। आईस क्यूब को सर्कुलेशन मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। अब किसी मुलायम कपड़े से चेहरा साफ करें । चेहरे पर आईस क्यूब लगाने से ज्यादा पसीना नहीं आता और आपका मेकअप लंबे समय तक टिक पाता है।
3 of 8
spray
अब अपने चेहरे और गर्दन पर मेकअप सेटिंग स्प्रे लगाएं। मेकअप शुरू करने से पहले इस स्प्रे को लगाने से पसीने के कारण मेकअप खराब होने की आशंकाएं कम हो जाती हैं। इसके अलावा आप इस बात का भी ध्यान रखें कि मेकअप के लिए आप जो भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें वो वॉटरप्रूफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
glowing skin
- फोटो : file photo
मेकअप की शुरुआत वॉटरप्रूफ प्राइमर से करें। मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए हमें वॉटरप्रूफ मेकअप की जरूरत होती है। अपने हाथ में थोड़ा सा प्राइमर लें और इसे फिंगरटिप्स की मदद से पूरे फेस पर लगाएं। प्राइमर फाउंडेशन के लिए स्मूद बेस तैयार करता है। प्राइमर लगाने से फाउंडेशन लंबे समय तक टिकता है वरना कुछ ही घंटों में हटने लगता है।
विज्ञापन
5 of 8
foundation
अब वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं। क्रीमी फाउंडेशन की जगह जेल बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। स्किन पर अतिरिक्त फाउंडेशन को ब्रश की मदद से हटा दें। अगर आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे हैं तो उन्हें छुपाने के लिए आप कनसीलर का इस्तेमाल करें। बेबी पिंक शेड का क्रीम ब्ल्श अपने गालों पर लगाएं और फाइनल टच के लिए मैचिंग कंपैक्ट पाउडर लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।