फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे को चमकाएगा तरबूज, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका और अन्य फायदे

Sun, 09 Jun 2024 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Jun 2024 09:53 AM IST
सार

अगर आप गर्मी के मौसम में खिली-खिली त्वचा पाना चाहते हैं, तो उसके लिए तरबूज से बने फेसपैक और स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Summer Skin Care with the help of watermelon in hindi
तरबूज - फोटो : iStock

Summer Skin Care: इस चिलचिलाती गर्मी में लोगों के साममे त्वचा संबंधी कई परेशानियां आने लगी हैं। ऐसे में हर कोई अपनी त्वचा का खास ध्यान रख रहा है। इस मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। अगर त्वचा को सही से हाइड्रेट न रखा जाए तो आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।



दरअसल, इस मौसम में त्वचा के लिए सबसे खतरनाक होती हैं सूरज की किरणें। त्वचा पर पड़ने वाली सूरज की किरणें टैनिंग से लेकर सनबर्न जैसी समस्याओं को उत्पन्न कर सकती हैं। जिससे छुटकारा पाना जरूरी है। इसके लिए आप चाहें तो पार्लर जाकर त्वचा को हाइड्रेट रखने वाली स्किन केयर ट्रीटमेंट करा सकते हैं।

अगर आप ऐसा नहीं कराना चाहते तो इसके लिए हम आपको घर पर ही त्वचा को हाइड्रेट रखने का एक तरीका बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको तरबूज से स्किन केयर करना बताएंगे। ताकि आपका चेहरा गर्मी के मौसम में खिला-खिला रहे। 

Summer Skin Care with the help of watermelon in hindi
तरबूज - फोटो : iStock


ऑयली स्किन के लिए तरबूज का फेसपैक

गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को काफी समस्या होती है। ऐसे में आप तरबूज का पैक बनाकर इस त्वचा को राहत पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक चम्मच शहद और तरबूज का पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को तकरीबन 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। ये आपके चेहरे को न सिर्फ साफ करता है, बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है। 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। 

Summer Skin Care with the help of watermelon in hindi
तरबूज - फोटो : iStock


ड्राई स्किन के लिए तरबूज का फेसपैक

जिन लोगों की त्वचा काफी रूखी होती है, उन्हें भी गर्मियों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आपको बस थोड़ी से दही के साथ तरबूज का पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को तैयार करने के बाद इसे सही तरह से चेहरे पर लगाएं। ये आपकी त्वचा से डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को पोषण देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care with the help of watermelon in hindi
तरबूज - फोटो : Freepik


स्क्रब भी कर सकते हैं तैयार 

आप चाहें तो घर पर ही तरबूज की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच तरबूज के पल्प को एक कटोरी में लें। अब इसमें आधा चम्मच चीनी, आधा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब इसका पेस्ट सही से तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें। 4-5 मिनट तक मसाज करने के बाद ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। 

विज्ञापन
Summer Skin Care with the help of watermelon in hindi
तरबूज - फोटो : instagram


मिलेंगे ये फायदे

तरबूज की मदद से अगर आप स्किन केयर करेंगे, तो आपको कई फायदे होने वाले हैं। सबसे पहले से तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है। ऐसे में जब आप इससे स्किन केयर करेंगे तो ये त्वचा को भी हाइड्रेट रखेगा, जो इस मौसम में सबसे जरूरी है। वहीं शहद और दही में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। ऐसे में ऑयली और ड्राई दोनों स्किन टाइप के लिए तरबूज से बने फेसपैक फायदेमंद ही हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed