फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anti Aging Diet: 30 के बाद खाने में शामिल करें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड आइटम्स, लटकती स्किन होगी टाइट

Wed, 29 Jan 2025 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

Skin Care: आज की इस खबर में हम आपको उनके फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कर के आप कोलेजन की मात्रा को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These Food Items will Increase Collagen in your skin It will always remain Tight Know Anti Ageing Diet disprj
स्किन टाइटनिंग में मददगार हैं ये चीजें - फोटो : इंस्टाग्राम

Anti Ageing Foods: महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी जागरूक होती हैं और स्किन केयर के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, 30 के बाद त्वचा में डलनेस आने लगती है और स्किन काफी लचीली भी हो जाती है। यह सब कोलेजन की कमी के कारण होता है। अगर आप भी लगातार यह समस्या फेस कर रही हैं तो आपको अपनी डाइट बदलने की जरूरत है और उसमें कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स को शामिल करने की जरूरत है। आज की इस खबर में हम आपको उनके फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कर के आप कोलेजन की मात्रा को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं।

These Food Items will Increase Collagen in your skin It will always remain Tight Know Anti Ageing Diet disprj
ड्राई फ्रूट्स करेंगी स्किन टाइटनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

इन ड्राई फ्रूट्स को कीजिए शामिल
आप अपनी डाइट में काजू, बादाम, अखरोट को शामिल कर सकते हैं। इनमें  विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह कोलेजन उत्पादन में मदद करता है और स्किन को टाइट करता है। इसे आप स्मूदी, दही या फिर ओटमील के साथ खा सकते हैं।

These Food Items will Increase Collagen in your skin It will always remain Tight Know Anti Ageing Diet disprj
30 के बाद खाने में शामिल करें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड आइटम्स - फोटो : Freepik.com

पालक का करें सेवन
हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती हैं। पालक आंखों के साथ-साथ स्किन को भी दुरुस्त करता है। पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी भरपूर मात्रा में होते हैं और यह कोलेजन की मात्रा को भी बढ़ाते हैं ऐसे में आप इन सब्जियों को खाकर अपनी त्वचा के नुकसान से बचा सकती हैं। इसे खाकर आप ग्लोइंग स्किन भी पा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Food Items will Increase Collagen in your skin It will always remain Tight Know Anti Ageing Diet disprj
30 के बाद खाने में शामिल करें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड आइटम्स - फोटो : बासित जरगर

स्ट्रॉबेरी से बढ़ेगा कोलेजन
अगर आपको बेरीज पसंद हैं तो आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी का सेवन कर सकती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेजन को नुकसान से पूरी तरह बचाती हैं। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेजन के उत्पादन में सहायक होता है।

विज्ञापन
These Food Items will Increase Collagen in your skin It will always remain Tight Know Anti Ageing Diet disprj
30 के बाद खाने में शामिल करें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड आइटम्स - फोटो : अमर उजाला

लहसुन है मददगार
आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि लहसुन कोलेजन उत्पादन के लिए काफी मददगार होता है। लहसुन आपको जवां दिखने में मदद करता है। लहसुन में सल्फर होता है। यह स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी हेल्दी रखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed