40 की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी त्वचा को जवां और टाइट रखने के लिए काफी सारे जतन करती हैं। त्वचा की सही तरीके से देखभाल करने से चेहरे पर उम्र का असर कम होता है और आप जवां दिखती हैं। लेकिन चेहरे के साथ वो शरीर के इन अंगों की देखरेख नहीं करती हैं। जिसकी वजह से पहली नजर में देखकर लोग आपकी सही उम्र का अंदाजा लगा लेते हैं। और आप सोच में पड़ जाती होंगी कि आखिर इसे कैसे मेरी सही उम्र के बारे में पता चला।
Tips To Look Young: जवां दिखना चाहती हैं तो शरीर के इन अंगो की जरूर करें देखभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे की देखभाल तो उम्र के हिसाब से की जाती है। लेकिन हाथों को आप सही देखभाल नहीं देती। जिसकी वजह से हाथों पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं और जैसे ही आप किसी के सामने आती हैं तो वो आपकी उम्र का अंदाजा लगा लेता है क्योंकि सबसे पहले नजर हाथों पर ही जाती है। अगर आप चाहती हैं कि 40 की उम्र के बाद भी आप दस साल तक छोटी दिखें तो हाथों की देखभाल ज्यादा अच्छे तरीके से करें।
अगर आप हमेशा आईब्रो सेट करवाती रहती हैं तो उम्र बढ़ने के साथ ये गलती कभी ना करें। कम उम्र दिखाने के लिए चेहरे की शेप के अनुसार आईब्रो को रखें। मोटी और घनी आईब्रो उम्र को कम दिखाने में मदद करती है। इसलिए थ्रेडिंग और प्लकर की बजाय कुछ दिन आईब्रो को बढाएं और फिर एक्सपर्ट की मदद से सेट करें। जिससे कि उम्र आपकी कम दिखे।
चेहरे पर मेकअप करने के साथ ही स्किन केयर प्रोडक्ट को काफी स्मार्टनेस के साथ खऱीदें। अपने चेहरे की जरूरत के अनुसार ही प्रोडक्ट खऱीदें और इस्तेमाल करें। जिससे त्वचा पर सही असर हो।
उम्र बढ़ने के साथ फुल कवरेज फाउंडेशन को इस्तेमाल करने की बजाय मीडियम या लाइट कवरेज फाउंडेशन को लगाएं। जिससे कि चेहरा बहुत ज्यादा भारी और बनावटी ना दिखें। लाइट फाउंडेशन चेहरे को नेचुरली ब्यूटीफुल दिखाने में मदद करते हैं।