आम के शौकीन गर्मी आने का इंतजार करते हैं। क्योंकि इसी मौसम में मन भरकर आम खाने को मिलता है। लेकिन आम केवल स्वाद के लिए ही नहीं सेहत के नजरिए से भी खास होता है। वहीं आम की मदद से सुंदरता को भी निखारा जा सकता है। बालों में कंडीशनर करना हो या चेहरे की झुर्रियां हटानी हो दोनों ही काम में आम बहुत मदद करता है। आगे की स्लाइड में जानें आम का कैसे करें सुंदरता बढ़ाने में इस्तेमाल।
फलों का राजा आम स्वाद ही नहीं सुंदरता भी बढ़ाता है, बालों से लेकर चेहरे की रौनक बढ़ाने में आएगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स/झुर्रियां आनी शुरू हो गई हैं तो आम से बना फेस पैक लगाएं। इसे तैयार करने के लिए आम का गूदा और अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस पैक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कोलेजन आपकी त्वचा में कसाव लाएगा। हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें, आपकी त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत दिखेगी।
सूखे आम के छिलके को पीस लें। अब इस पाउडर में गेंहू के आटे और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर क्रीम लगा लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी भी दूर हो जाएगी और दबी रंगत भी निखर जाएगी।
गर्मी में लू से चेहरे पर रौनक खत्म हो गई है तो आम के गूदे में बादाम का पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की रौनक वापस लौट आएगी।
आम के गूदे में थोड़ी सी दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसमें दो अंडों की जर्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस हेयर मास्क को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। बालों की मजबूती के लिए या सफेद बालों की परेशानी दूर करने के लिए आम की गुठली से बने तेल का इस्तेमाल करें।