{"_id":"665c1ce8d3b42794a6043760","slug":"vat-savitri-vrat-2024-homemade-facial-tips-step-by-step-in-hindi-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन चाहिए निखरती त्वचा तो आज ही घर पर ऐसे करें फेशियल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन चाहिए निखरती त्वचा तो आज ही घर पर ऐसे करें फेशियल
Vat Savitri Vrat 2024 : हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की तैयारी पूरी कर ली है। ये व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये दिन सुहाग का दिन होता है। ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब संजती और संवरती हैं। जिन महिलाओं का शादी के बाद पहला वट सावित्री व्रत होता है, वो तो काफी ज्यादा उत्साहित होती हैं।
कई-कई दिन पहले से महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए जमकर खरीदारी करती हैं। खरीदारी करने के साथ-साथ वो पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी इस साल वट सावित्री व्रत रख रही हैं, लेकिन आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो हम आपको घर पर ही फेशियल करना बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको घर पर स्टेप बाय स्टेप फेशियल करने का तरीका बताएंगे।
2 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका
- फोटो : iStock
सबसे पहले चेहरा करें साफ
अगर घर पर फेशियल कर रहीं हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए आप अच्छी क्वालिटी का फेसवॉश इस्तेमाल कर सकती हैं। अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाएगी।
3 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका
- फोटो : iStock
करें स्क्रब
चेहरा सही से साफ करने के बाद चेहरे को एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में आपको बेहद कम दाम में आपकी त्वचा के लिए परफेक्ट स्क्रब मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका
- फोटो : iStock
अब है मसाज की बारी
स्क्रब करने के बाद चेहरे को आराम देना जरूरी है। इसके लिए एलोवेरा जेल से अपने चेहरे पर मसाज करें। ध्यान रखें कि मसाज करते वक्त आपका हाथ हल्का रहे। सख्ती से मसाज करने पर आपको कई परेशानियां घेर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
घर पर फेशियल करने का तरीका
- फोटो : iStock
लें स्टीम
फेशियल का सबसे अहम भाग स्टीम लेना ही होता है। इसकी वजह से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। स्टीम लेते वक्त ध्यान रखें कि पानी बहुत खौलता हुआ न हो। गर्मी के मौसम में ये आपको परेशानी में डाल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।