फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 चुटकी नमक से भी चमक सकते हैं आपके दांत, आजमाएं यह नुस्खा

Fri, 28 Dec 2018 12:47 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 28 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Yellow teeth home remedies: tips to whiten teeth with salt
teeth
क्या आपको भी पीले दांतों के चलते लोगों से बात करते वक्त शर्मिंदा होना पड़ता है? क्या आप भी पीले दांतो के कारण किसी से खुलकर बात करने में कतराते हैं? किसी के सामने खुलकर हंस नहीं पाते होंगे और हंसी आए भी तो मुंह पर हाथ रख लेते होंगे।


दांतों के पीले पड़ने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे आपका चाय, कॉफी, तंबाकू और सिगरेट का ज्यादा सेवन करना। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो नमक का यह ब्यूटी ट्रीटमेंट आपकी सारी परेशानी दूर कर देगा। नमक न सिर्फ आपके दांतों का ध्यान रखता है बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करता है।
Yellow teeth home remedies: tips to whiten teeth with salt
brushing teeth
दांतो को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा, पानी और थोड़ा सा नमक (एक हिस्सा नमक और दो हिस्सा बेकिंग सोडा) लें और इसे टूथब्रश में लेकर ब्रश करें। जहां बेकिंग सोडा दांतों में चमक लाता है, वहीं नमक दांतों को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह कीटाणुओं को मारने के साथ दांतों में चमक भी बढ़ाता है। इससे मसूड़ों से संबंधित परेशानियां भी कम होती हैं।
Yellow teeth home remedies: tips to whiten teeth with salt
teeth
इसके लिए आधा छोटा चम्मच नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा को आधे गिलास पानी में मिक्स करें। इस पानी से कुल्ला करने से भी सांसों की दुर्गंध दूर होती है और दांत स्वस्थ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yellow teeth home remedies: tips to whiten teeth with salt
फेशियल टोनर
फेशियल टोनर
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो इसमें भी नमक आपके लिए फायदेमंद है। आप नमक का इस्तेमाल फेशियल टोनर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में गुनगुने पानी के साथ एक छोटा चम्मच नमक मिक्स करना होगा। अब आप अच्छे से इसे मिक्स करें। अब इससे चेहरे पर स्प्रे करें। ध्यान रहे स्प्रे को आंखों के आस पास न करें। इसके बाद इसे सूूूूखने देें।
 
विज्ञापन
Yellow teeth home remedies: tips to whiten teeth with salt
सेंधा नमक
आंखों की ब्यूटी
कई बार थकावट के चलते हमारी आंखें फूल जाती हैं, ऐसे में गुनगुने पानी में नमक मिक्स कर इस पानी से सेंक लें, आपको आराम मिलेगा। अगर आपकी स्किन में खुजली की समस्या हो, तो नहाने के पानी में थोड़ा नमक मिलाएं तब नहाएं। ऐसा करने से आप रिलैक्स महसूस करेंगी और त्वचा की खुजली भी दूर होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed