Akash Deep's Wife Akshita Raj Bridal Look: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह रचाया। शादी का आयोजन बेहद भव्य माहौल में हुआ, जहां परिवार और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा उनके खूबसूरत वेडिंग लुक्स को लेकर हो रही है। दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में ऐसा अंदाज पेश किया जिसने सोशल मीडिया पर फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
{"_id":"6a3ce4c9b7d80cfde00f56f3","slug":"cricketer-akash-deep-and-akshita-raj-wedding-look-stunning-bridal-lehenga-steals-the-spotlight-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akash Deep and Akshita Raj Wedding Look: आकाशदीप की दुल्हन अक्षिता राज ने पहना ऐसा लहंगा, हर कोई देखता रह गया!","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Akash Deep and Akshita Raj Wedding Look: आकाशदीप की दुल्हन अक्षिता राज ने पहना ऐसा लहंगा, हर कोई देखता रह गया!
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:02 PM IST
सार
akash deep akshita raj marriage photos: अक्षिता राज ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक लाल रंग का भारी कढ़ाईदार लहंगा चुना। लहंगे पर बारीक जरी, सीक्विन और हैंड एम्ब्रॉयडरी का काम इसे बेहद शाही बना रहा था।
विज्ञापन
आकाशदीप और अक्षिता की शादी का लुक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाशदीप और अक्षिता की शादी का लुक
- फोटो : Instagram
अक्षिता राज का ब्राइडल लुक
- अक्षिता राज ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक लाल रंग का भारी कढ़ाईदार लहंगा चुना।
- लहंगे पर बारीक जरी, सीक्विन और हैंड एम्ब्रॉयडरी का काम इसे बेहद शाही बना रहा था।
- लाल रंग भारतीय शादियों में प्रेम, समर्पण और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
- अक्षिता का यह चयन इसी परंपरा को खूबसूरती से दर्शाता है।
- दुल्हन के दुपट्टे को क्लासिक तरीके से सिर पर ड्रेप किया गया था, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट नजर आ रहा था।
- लहंगे की कारीगरी और रंग संयोजन ने उन्हें एक पारंपरिक भारतीय दुल्हन का परफेक्ट रूप दिया।
आकाशदीप और अक्षिता की शादी का लुक
- फोटो : Instagram
ज्वेलरी ने बढ़ाई शाही चमक
- अक्षिता ने अपने ब्राइडल लुक को भारी कुंदन और पोल्की स्टाइल ज्वेलरी के साथ पूरा किया।
- उनके गले में लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग झुमके, मांग टीका और नथ ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया।
- हाथों में लाल चूड़ा और कलीरे पारंपरिक आकर्षण को और बढ़ा रहे थे।
- ज्वेलरी का चुनाव ऐसा था जो लहंगे की भव्यता को उभारने के साथ-साथ पूरे लुक में संतुलन भी बनाए रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकाशदीप और अक्षिता की शादी का लुक
- फोटो : Instagram
मेकअप रखा सॉफ्ट और ग्लोइंग
- आजकल की दुल्हनों की तरह अक्षिता ने भी हैवी मेकअप के बजाय सॉफ्ट ग्लैम ब्राइडल मेकअप को प्राथमिकता दी।
- न्यूड टोन बेस, हल्का स्मोकी आई मेकअप, डिफाइंड आईब्रो और सॉफ्ट रेड लिप्स उनके चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को उभार रहे थे।
- हाइलाइटर की मदद से चेहरे पर नैचुरल ब्राइडल ग्लो दिखाई दे रहा था।
- जबकि हेयरस्टाइल को पारंपरिक जूड़े के साथ फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन
आकाशदीप का लुक
- फोटो : Instagram
आकाशदीप का रॉयल ग्रूम लुक
- दूल्हे के रूप में आकाशदीप का लुक भी कम आकर्षक नहीं था।
- उन्होंने ऑफ-व्हाइट और गोल्डन टोन की शेरवानी पहनी, जिस पर बेहद बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी।
- शेरवानी के साथ मैचिंग साफा और स्टोल ने उनके व्यक्तित्व में शाही अंदाज जोड़ दिया।
- हल्की दाढ़ी और सलीकेदार ग्रूमिंग के साथ उनका लुक क्लासिक और एलिगेंट नजर आया।
- दुल्हन के लाल परिधान के साथ उनकी आइवरी शेरवानी का कॉम्बिनेशन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा था।