Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
deepika padukone kourtney kardashian wears red hot latex bodycon dress who wore better
{"_id":"61ed40cad0981009886fe5ff","slug":"deepika-padukone-kourtney-kardashian-wears-red-hot-latex-bodycon-dress-who-wore-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: लाल ड्रेस पहनी दीपिका पादुकोण ने किया इस विदेशी बाला को कॉपी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Deepika Padukone: लाल ड्रेस पहनी दीपिका पादुकोण ने किया इस विदेशी बाला को कॉपी, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराईयां के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के वर्चुअल इवेंट में शामिल दीपिका का लुक काफी सेसी था। वैसे बता दें कि दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने फैशन सेंस से फैंस का दिल चुराती हैं। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर किसी रेड कार्पेट पर। हर बार दीपिका नया स्टाइल एलिमेंट ऐड करते नजर आ जाती हैं। इस बार भी दीपिका का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था।
Trending Videos
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दरअसल, दीपिका ने फिल्म के इवेंट के लिए सुर्ख लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव किया था। जिसका लेटेक्स फैब्रिक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। वैसे इन दिनों फॉक्स लेदर और लेटेक्स काफी ट्रेंड में है। वहीं दीपिका पादुकोण अक्सर ही लेदर पैंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख चुकी हैं। वहीं इस बार फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में अनन्या पांडे ने लेदर पैंट्स पहने थे। ऐसे में दीपिका का लुक सबसे हटके नजर आया। दीपिका ने इंटरनेशनल ब्रांड की बोल्ड ड्रेस का चुनाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
फैशन लेबल मिलो मारिया के कलेक्शन से ली गई ये ड्रेस फॉक्स लेदर से बनी है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन जहां इसे बोल्ड बना रही है। वहीं दूसरी तरफ क्रिस-क्रॉस हॉल्टर नेकलाइन कंफर्टेबल बनाने के लिए काफी है। वहीं इस लेटेक्स ड्रेस में दीपिका अपनी स्लिम फिगर भी शानदार तरीके से शोऑफ कर रही हैं।
4 of 5
deepika padukone, kourtney
- फोटो : instagram
ड्रेस के साथ ही दीपिका का लुक भी काफी इंट्रेस्टिंग था। डार्क रेड लिपकलर के साथ मेसी हेयरस्टाइल और ब्राउन आईज दीपिका की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे थे। वहीं सुर्ख लाल पम्प्स हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे थे।
बता दें कि दीपिका की ये सुर्ख लाल ड्रेस इससे पहले अमेरिकन मॉडल कर्टनी कार्दशियन पहने दिख चुकी हैं। शार्ट हेयर के साथ इस ड्रेस को पहने कर्टनी की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।